फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: Bihar smuggler caught by police with a consignment of hashish worth 30 lakhs

Khandwa News: चरस की खेप के साथ बिहार का तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 30 लाख की चरस हुई जब्त

Mon, 08 Jul 2024 06:56 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 08 Jul 2024 06:56 PM IST
सार

MP: खंडवा नगर की पुलिस ने नशे के काले कारोबार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। दरअसल देर शाम मुखबिर से मिली सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने शहर के अस्पताल के समीप बने बस स्टैंड पर खड़े एक युवक से पूछताछ की, जिसमें उसके बैग में रखे 24 पैकेट में से 6 किलो चरस बरामद हुई है।

विज्ञापन
Khandwa News: Bihar smuggler caught by police with a consignment of hashish worth 30 lakhs
नशे का तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

विस्तार

खंडवा जिले के मोघट थाना क्षेत्र से पुलिस ने चरस की एक बड़ी खेप बरामद की है। दरअसल मोघट थाना प्रभारी संजय पाठक को देर रात मुखबिर से मिली सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई, जिसने सूचना में बताए नगर के अस्पताल के समीप बने बस स्टैंड के पते पर पहुंचकर दबिश दी। जहां ब्ल्यू शर्ट पहने एक युवक काला बैग लिए खड़ा था। पुलिस ने युवक के बैग की तलाशी लेकर उससे पूछताछ की, जिसमें उसके बैग से 24 पैकेट में रखी करीब 6 किलो चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


इसके संबंध में वह पुलिस को किसी भी तरह का दस्तावेज नहीं दिखा पाया। मौके पर पहुंचे दल ने उसे अभिरक्षा में लिया और थाने लाकर उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना नाम मोहम्मद मुमताज आलम पिता अब्दुल सलाम निवासी मोतीहारी बिहार का होना बताया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है, जिसके बाद उसकी रिमांड लेकर उससे और भी पूछताछ की जाएगी। वहीं पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। इधर जब्त की गई करीब 6 किलो चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है ।
विज्ञापन


बिहार पुलिस से निकलवा रहे आरोपी का रिकॉर्ड
इधर, इस मामले का खुलासा करते हुए खंडवा सीएसपी अरविंद सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के रहने वाले चरस तस्कर को 6 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत 30 लाख रुपए है। फिलहाल मामला अभी प्रारंभिक जांच में है। जिसके बाद और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। वहीं आरोपी के निवास स्थान बिहार के मोतिहारी पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है, जिससे उसका आपराधिक रिकार्ड भी मालूम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed