फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa-Khargone LS Election: BJP taking lead from Khandwa and Khargone Lok Sabha seats of Nimar

Khandwa-Khargone LS Election: निमाड़ के खंडवा और खरगोन लोकसभा सीट से बढ़त ले रही भाजपा, अब निर्णायक जीत की ओर

Tue, 04 Jun 2024 02:44 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 02:44 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां की 29 की 29 ही सीट पर भारतीय जनता पार्टी लीड ले रही है। निमाड़ में अब भी बीजेपी का दबदबा कायम है। खंडवा-खरगोन लोकसभा में भाजपा निर्णायक जीत की ओर बढ़ रही है। 

विज्ञापन
Khandwa-Khargone LS Election: BJP taking lead from Khandwa and Khargone Lok Sabha seats of Nimar
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना का दौर जारी है। इसी बीच देश में कई स्थानों पर एनडीए और इंडि एलायंस के प्रत्याशी निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां की 29 की 29 ही सीट पर भारतीय जनता पार्टी लीड ले रही है। निमाड़ में अब भी बीजेपी का दबदबा कायम है। खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने ईवीएम के साथ छेड़छाड़ होने का भी अंदेशा जताया है। उनके आरोप हैं कि जब गणना के लिए मशीनों को लाया गया तो उसकी बैटरी 90 से 99% तक थी, जिसको लेकर उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र भी दिया है।
विज्ञापन


खंडवा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल इस बार करीब दो लाख मतों से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल से आगे चल रहे हैं। साफतौर पर देखा जाए तो यह एक निर्णायक बढ़त है। बता दें कि पिछली बार हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने लगभग 82000 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पर जीत दर्ज कराई थी, लेकिन इस बार हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को अब तक दो लाख मतों से पछाड़ रखा है। 
विज्ञापन


बता दें कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान इस सीट से करीब दो लाख नब्बे हजार वोटो से जीते थे, तो वहीं अब उन्हीं के शागिर्द माने जाने वाले ज्ञानेश्वर पाटिल इस बार 3 लाख का जादुई आंकड़ा पार करते हुए खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी वोटो की गिनती लगातार जारी है, और माना जा रहा है कि यह निर्णायक बढ़त और बढ़ेगी। यह आंकड़ा लगभग 3 लाख के पार पहुंचेगा। हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि अभी मतों की गणना जारी है। इसलिए अब देखना यह होगा कि मतों की गणना के फाइनल आंकड़ों में वे कितनी बढ़त से अपनी जीत दर्ज कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं खरगोन लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद और भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल भी निमाड़ की इस सीट पर अपना रुतबा कायम रखे हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी पोरलाल खरते से करीब एक लाख 26 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। हालांकि माना जा रहा था कि सरकारी नौकरी छोड़ राजनीति में आए खरते इस बार बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं, लेकिन मत गणना के आंकड़े इसके ठीक उलट हैं, और खरगोन की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर ही अपना विश्वास जताया है। बता दें की यहां पिछले चुनाव में बीजेपी के गजेंद्र पटेल ने 2 लाख से अधिक मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था, तो वही एक बार फिर से वह अपने उस इतिहास को दोहराने की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उनके समर्थकों का मानना है कि वह इस बार करीब 3 लाख से अधिक मतों से अपनी जीत दर्ज कराएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed