फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: Child's head got cut off after being hit by a train, body was carried 60 km away

Khandwa: ट्रेन की चपेट में आने से दो हिस्सों में कटा दो साल का मासूम, 60 किमी दूर महाराष्ट्र में मिला सिर

Mon, 29 Jul 2024 09:25 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2024 09:25 AM IST
विज्ञापन
Khandwa: Child's head got cut off after being hit by a train, body was carried 60 km away
सांकेतिक तस्वीर हादसा - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। डोंगरगांव में दो वर्षीय मासूम बालक खेलते समय अचानक रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया, जहां प्लेटफॉर्म से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से उसका शरीर कई हिस्सों में कट गया। यही नहीं, बालक का धड़ तो वहीं पड़ा रह गया, लेकिन उसका सर ट्रेन के इंजन में ही फंस कर शरीर से करीब 60 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र तक चला गया। इस हादसे की पुलिस को सूचना मिलते ही उन्होंने लगातार 6 घंटे तक सर्चिंग की और बालक के सर को रेलवे ट्रेक पर तलाश निकाला। बता दें कि मासूम बालक का कटा हुआ सर महाराष्ट्र के वाघोडा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेक पर पड़ा हुआ मिला। जिसे पुलिस ने वहां से उठाकर वापस धड़ से मिलाया।
विज्ञापन


खंडवा जिले के पंधाना थाना की बोरगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोंगरगांव के फलिया में एक दर्दनाक घटना सामने आई हैै। यहां से गुजर रहे मुंबई दिल्ली रेल मार्ग के करीब गांव के रहने वाले कालूराम बारेला का बेटा राम बारेला घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान वह कब ट्रैक पर चला गया, इसका किसी को पता ही नहीं चल पाया। जब उसे तलाशा गया तो रेलवे ट्रैक पर उसका कटा हुआ धड़ मिला। इस बात की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सिर की तलाश शुरू की। इधर बोरगांव चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव ने आरपीएफ की मदद लेकर रेलवे ट्रैक पर सिर की सर्चिग कराई। इस दौरान रेल्वे ट्रेक पर लगभग 6 घंटे से ज्यादा की सर्चिंग के बाद मासूम बालक का सिर महाराष्ट्र के बाघोड़ा रेलवे स्टेशन के पास पड़ा हुआ मिला। चौकी प्रभारी रामप्रसाद यादव ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द किया।
विज्ञापन


इस पूरी घटना को लेकर बोरगांव चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक मासूम बालक ट्रेन की चपेट में आने से कट गया है। जिसका धड़ तो ट्रैक के पास ही पड़ा है, लेकिन उसका सिर नहीं मिल रहा है। सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने कटे हुए सिर की सर्चिंग शुरू की। राम प्रकाश यादव मासूम का धड़ से अलग हुए सिर को ढूंढते हुए रेलवे ट्रैक के किनारे किनारे लंबी दूरी तक पहुंच गए। लगभग 6 घंटे से ज्यादा की सर्चिंग के बाद महाराष्ट्र के वाघोडा स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर बालक का कटा हुआ सिर मिला। मौके पर ही परिजनों से उसकी शिनाख्त करा कर उसे लाया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक ट्रेन की चपेट में आने के बाद मासूम का धड़ वहीं रह गया था, लेकिन सर रेल के इंजन में फंसकर 60 किलोमीटर दूर तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed