फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   A wood smuggler who was running away after chasing for 40 kms with teak logs and hitting cows was caught

Khandwa : सागौन के लट्ठे लेकर गायों को टक्कर मारते हुए भागने वाला तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग ने पीछा कर पकड़ा

Fri, 26 Jul 2024 11:56 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2024 11:56 AM IST
सार

वन विभाग के स्टाफ ने करीब 40 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया और ग्राम सिंगाजी के पास सागौन की लकड़ी से लदे पिकअप वाहन के साथ आरोपी अंकुश गोस्वामी निवासी हरदा को गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके दो अन्य साथी फरार हो गए।

विज्ञापन
A wood smuggler who was running away after chasing for 40 kms with teak logs and hitting cows was caught
वन अमले की पकड़ में आया शातिर लकड़ी तस्कर

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के वन अमले ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन की लकड़ी की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। करीब 40 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा करने के बाद वन अमले के हाथ आए एक आरोपी के साथ ही पिकअप वाहन और करीब लाख रुपए के सागौन के लट्ठे भी पुलिस ने जब्त किए हैं। बता दें कि इस दौरान आरोपियों ने भागते हुए दो गोवंश को भी अपनी गाड़ी के नीचे रौंद डाला था, जिसे लेकर भी उन पर अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस फरार हुए दो तस्करों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं, पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई खंडवा जिले के सामान्य वन मंडल के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र खंडवा, खालवा, मूंदी और सिंगाजी के परिक्षेत्र अधिकारियों समेत वन अमले ने की है।
विज्ञापन


दरअसल, जिले के वन अमले को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीट मछौडी में एक चार पहिया गाड़ी मेक्स पिकअप के जरिए सागौन की तस्करी की जा रही है। सूचना पर वन अमले ने गाड़ी की खोजबीन कर जंगल में पीछा करना शुरू किया। आरोपी सागौन के लट्ठों से लदी गाड़ी को लेकर फरार होने लगे। इसके बाद वन विभाग के स्टाफ ने करीब 40 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया और ग्राम सिंगाजी के पास सागौन की लकड़ी से लदे पिकअप वाहन के साथ आरोपी अंकुश गोस्वामी निवासी हरदा को गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके दो अन्य साथी नन्दू पंवार निवासी ग्राम नगावा और अभिषेक विश्नोई निवासी खिरकिया भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


11 नग सागौन के लट्ठे हुए जब्त
वन अमले को अपना पीछा करता देख आरोपियों ने भागते समय आशापुर माता मंदिर के पास रास्ते में 2 गायों को टक्कर मार कर रौंदा दिया था। पकड़े गए तस्कर अंकुश को पिकअप वाहन समेत परिक्षेत्र कार्यालय छनेरा ले जाया गया। जहां वाहन कमांक MP04 ZP-2185 से सागौन के 11 लट्ठे जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 96254 रुपये बताई जा रही है। पकड़ा गया तस्कर आदतन अपराधी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वन अमले की पकड़ में आया शातिर लकड़ी तस्कर

 

वन अमले की पकड़ में आया शातिर लकड़ी तस्कर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed