Independence Day: खंडवा में प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने ली परेड की सलामी, विद्यार्थियों ने किया नृत्य
खंडवा जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी मंत्री धर्मेन्द्र लोधी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पुरस्कार वितरण और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान हुआ। विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं ने देशभक्ति नृत्य, मार्च पास्ट और बैंड प्रदर्शन में भाग लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खंडवा जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इसका जिला स्तरीय कार्यक्रम खंडवा के पुलिस परेड ग्राउंड, सिविल लाइन में सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री एवं खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद प्रभारी मंत्री लोधी ने परेड का निरीक्षण किया, और मंच पर मौजूद लोकतंत्र सेनानियों के शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण एलईडी टीवी के माध्यम से किया गया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने परेड की सलामी लेकर प्लाटून कमांडर से परिचय प्राप्त किया।
खंडवा जिले में स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। खंडवा के पुलिस परेड ग्राउंड में जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े। जिसे बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण एलईडी टीवी के माध्यम से किया गया, एवं प्रभारी मंत्री ने नागरिकों के लिए शुभकामना संदेश का वाचन भी किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियोें तथा देहदान करने वालों के परिजनों को शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया। वहीं परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रस्तुतियों को पुरस्कृत भी किया गया।
ये भी पढ़ें- CM ने धोती-कुर्ता और सतरंगी पगड़ी पहन फहराया तिरंगा,बोले-जो जैसा,उसे वैसा जवाब दिया
कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति पूर्ण सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को विभागीय उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम पुरस्कार होली स्पिरिट स्कूल की प्रस्तुति को मिला, जबकि द्वितीय पुरस्कार रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय तथा तृतीय पुरस्कार सांदीपनि स्कूल की प्रस्तुति के लिए दिया गया। सेंट जोन्स स्कूल तथा अरविंद कुमार नितिन कुमार स्कूल की प्रस्तुति को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर सेंट फ्रांसिस स्कूल के विद्यार्थियों के बैंड दल को भी सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें- आजादी के आंदोलन में प्रजा मंडल के योगदान से हुई थी इंदौर रियासत में उत्तरदायी शासन की स्थापना
इस कार्यक्रम में जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट व गाइड तथा शौर्य दल मार्च पास्ट में शामिल हुए। परेड का नेतृत्व सूबेदार देवेन्द्र सिंह परिहार ने किया। परेड में जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार अरविंद कुमार नितिन कुमार स्कूल की प्लाटून को दिया गया, द्वितीय पुरस्कार सोफिया कॉन्वेंट स्कूल की प्लाटून को तथा तृतीय पुरस्कार एसएन कॉलेज के शौर्य दल को दिया गया। इसी तरह सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार एसएन कॉलेज की एनसीसी की सीनियर बॉयज प्लाटून को दिया गया, द्वितीय पुरस्कार महिला पुलिस स्कूल की प्लाटून को तथा तृतीय पुरस्कार एसएन कॉलेज की एनसीसी की सीनियर गर्ल्स प्लाटून को दिया गया।

परेड की सलामी लेते मंत्री धर्मेंद्र लोधी।

मुख्य अतिथ ने फहराया तिरंगा
