फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Forest committee chairman shot over issue of payment of wages

Khandwa: मजदूरी के रुपये देने की बात को लेकर वन समिति अध्यक्ष को मारी गोली, कमर के हुई आर-पार; मामला दर्ज

Wed, 19 Jun 2024 06:04 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2024 06:04 PM IST
सार

MP: खंडवा जिले के ग्रामीण अंचल में वन समिति के अध्यक्ष को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने मजदूरी के रुपये खुद के खाते में नहीं डालने को लेकर पहले विवाद किया, जोकि इतना बढ़ा कि आरोपी युवक ने गुस्से में उसे गोली ही मार दी।

विज्ञापन
Forest committee chairman shot over issue of payment of wages
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के अंतर्गत आने वाले झिल्लार गांव में वन समिति अध्यक्ष धनसिंह को गोली मारी गई है। यह गोली भी अध्यक्ष के मामा के लड़के ने ही मारी है। दरअसल वन समिति अध्यक्ष के द्वारा मजदूरों के खातों में मजदूरी के पैसे ट्रांसफर किये गए थे, लेकिन इस दौरान अध्यक्ष का रिश्ते में मामा का लड़का लगने वाला आरोपी सुरसिंह चाहता था कि रुपये उसकी मां के खाते में न डालते हुए आरोपी के खाते में डाले जाएं। इसको लेकर वह पहले भी विवाद कर चुका था।
विज्ञापन


एक बार फिर से मजदूरी के दस हजार रुपये आरोपी की मां के खाते में जाने से नाराज आरोपी ने वन समिति अध्यक्ष से विवाद किया, जोकि देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया और आरोपी सुरसिंह ने अध्यक्ष धन सिंह को गोली मार दी, गोली अध्यक्ष की कमर के पास से आरपार निकल गई। जिसके बाद घायल वन समिति अध्यक्ष को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया। वहीं फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


इधर इस मामले की जानकारी देते हुए खंडवा एसपी मनोज राय ने बताया कि मांधाता थाना क्षेत्र में धन सिंह नाम के युवक को ग्राम झिल्लार में कल गोली लगी थी और जब पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी निकाली तो मालूम चला कि उसी के मामा के लड़के सुरसीह ने गोली चलाई थी। इसका कारण यह सामने आया कि जो घायल है वह वन समिति का अध्यक्ष है, और उसके द्वारा आरोपी की मां के खाते में 10000 रुपये मजदूरी के डाले गए थे, जबकि आरोपी के द्वारा बार-बार कहने पर भी उसके खाते में रुपए नहीं डाले गए थे, इसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद के बाद आरोपी ने घायल युवक के पेट में बाई तरफ गोली मार दी। हालांकि घायल को अभी इंदौर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है और आरोपी के विरुद्ध धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed