{"_id":"66852eaab5dcd40446049a01","slug":"first-he-got-treatment-done-by-a-tantrik-at-the-gate-of-the-district-hospital-then-he-was-admitted-to-the-hospital-the-patient-died-khandwa-news-c-1-1-noi1224-1854831-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa News: पहले जिला अस्पताल के गेट पर तांत्रिक से करवाई झाड़ फूंक फिर किया भर्ती, देरी से मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa News: पहले जिला अस्पताल के गेट पर तांत्रिक से करवाई झाड़ फूंक फिर किया भर्ती, देरी से मरीज की मौत
Wed, 03 Jul 2024 05:01 PM IST
खंडवा ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:01 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के खंडवा में अंधविश्वास ने एक बीमार की जान ले ली। परिजन जिला अस्पताल के गेट पर तांत्रिक से झाड़फूंक करवाते रहे, फिर अस्पताल में भर्ती कराया। देरी होने से मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में झाड़फूंक से मरीज का इलाज करता तांत्रिक बाबा
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा नगर के जिला अस्पताल परिसर में कथित रूप से एक तांत्रिक बाबा द्वारा मरीज का इलाज करने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अस्पताल परिसर के मुख्य गेट पर ही पेट दर्द से पीड़ित एक मरीज को उसके परिजन बैठा कर कथित रूप से काले कपड़े पहने एक तांत्रिक बाबा को दिखा रहे हैं, जो कि झाड़-फूंक की पद्धति से मरीज का इलाज करने की कोशिश करता दिख रहा है। इसके बाद परिजन इस झाड़फूंक से हुए इलाज के बाद मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने अंदर लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस मामले में मरीज की कुछ देर बाद मृत्यु हो गई थी।
देश और दुनिया में एक और जहां विज्ञान और प्रौद्योगिकी नित नए प्रयोग कर आगे बढ़ते दिखाई दे रही है, तो वहीं आधुनिकता के इस युग में भी कुछ लोग अंधविश्वास के सहारे मरीज का इलाज करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर खंडवा के जिला अस्पताल से देखने को मिली है, जहां अस्पताल परिसर के मुख्य गेट पर ही बैठकर पेट दर्द से पीड़ित मरीज के परिजन उसका इलाज कथित रूप से एक तांत्रिक बाबा के जरिए कराते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित रूप से काले कपड़े पहने बैठा तांत्रिक मरीज के शरीर पर हाथ रखकर कुछ मंत्र पढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है, वहीं कुछ देर बाद इस झाड़ फूंक की पद्धति से इलाज कराने के बाद उसके परिजन मरीज को स्ट्रेचर पर लेटा कर अस्पताल परिसर के अंदर भर्ती करने ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
मरीज की हुई मौत
बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार देर रात का है, जब खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक के ग्रामीण अंचल मातपुर गांव के एक मरीज कल्लू को, उसके परिजन पेट दर्द की शिकायत के बाद जिला अस्पताल इलाज के लिए लेकर आए हुए थे। जहां पहले उन्होंने झाड़फूंक पद्धति से मरीज का इलाज करवाया, जिसके बाद उसका चिकित्सकीय इलाज करवाया। लेकिन इलाज में हुई देरी के चलते कुछ देर बाद ही मरीज की मृत्यु हो गई।