फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Due to an old rivalry, a family was attacked with sticks and rods, one died

Khandwa News: पुरानी रंजिश में परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, महिलाओं से भी की मारपीट, एक की मौत; कई घायल

Fri, 21 Jun 2024 09:02 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2024 09:02 AM IST
सार

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक के पिता प्रकाश परिवार के एक सदस्य कैलाश के साथ डेढ़ साल पहले शराब पीकर बाइक से कहीं जा रहे थे। इस दौरान हादसे में कैलाश की मौत हो गई थी। तभी से दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही है।

विज्ञापन
Due to an old rivalry, a family was attacked with sticks and rods, one died
पुरानी रंजिश के चलते गई युवा की जान

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पिपलोद थाना अंतर्गत ग्रामीण अंचल लालमाटी में एक परिवार पर कुछ लोगों ने सामूहिक रूप से हमला कर दिया। जिसमें परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए खंडवा के जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा था। वहीं, एक घायल युवक की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे इंदौर के लिए रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते यह झगड़ा हुआ था, जिसमें दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। पुलिस ने मामले में छह लोगो को गिरफ्तार किया है। पीपलोद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


खंडवा जिले के पीपलोद थाना क्षेत्र के लालमाटी गांव में 18 जून को 6 से ज्यादा लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के लिए इंदौर जाते समय मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों का खंडवा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस विवाद में पिपलोद थाना पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया की 18 जून को पिपलोद थाना क्षेत्र के लालमाटी गांव में मारपीट की घटना हुई थी। मारपीट में अंतू नाम के युवक के सिर और हाथ में चोट आई थी। जिसे इंदौर रेफर किया गया था, जिसकी कल देर शाम मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राय ने बताया कि इस मामले में थाना पीपलोद में 302 का अपराध दर्ज किया गया है। मारपीट करने वाले जिन 6 लोगों के नाम आए थे, उनको गिरफ्तार किया गया है। मृतक युवक के परिजन भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक के पिता प्रकाश परिवार के एक सदस्य कैलाश के साथ डेढ़ साल पहले शराब पीकर बाइक से कहीं जा रहे थे। इस दौरान हादसे में कैलाश की मौत हो गई थी। कैलाश के परिवार वाले उस घटना का जिम्मेदार प्रकाश को मान रहे हैं। इसलिए, इन्होंने प्रकाश के परिवार पर हमला किया था। 
 

पुरानी रंजिश के चलते गई युवा की जान

 

पुरानी रंजिश के चलते गई युवा की जान

पुरानी रंजिश के चलते गई युवा की जान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed