फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Divers saved four people who came to Omkareshwar from Gorakhpur from drowning in Narmada

Omkareshwar News: गोरखपुर से ओंकारेश्वर आए चार लोगों को गोताखोरों ने नर्मदा में डूबने से बचाया, कही ये बात

Mon, 01 Jan 2024 09:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 Jan 2024 09:09 PM IST
सार

नर्मदा स्नान कर रहे एक परिवार के चार लोग गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। मदद की गुहार लगाने पर पास में तैनात नाविक संघ और गोताखोरों ने उन्हें देखा और तत्परता दिखाई, जिससे चारों की जान बच गई।

विज्ञापन
Divers saved four people who came to Omkareshwar from Gorakhpur from drowning in Narmada
डूबते हुए लोगों को बचाते हुए गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गोरखपुर से ओंकारेश्वर आए चार लोग सोमवार को नर्मदा में डूबते डूबते बाल बाल बच गए। ओंकारेश्वर मंदिर के ठीक सामने केवलरामघाट पर वे डूबने लगे तो वहां तैनात गोताखोरों ने उन्हें बचा लिया। 

विज्ञापन


घाट पर गोरखपुर के परिवार के लोग स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चार लोग नर्मदा नदी के गहरे पानी में पहुंच गए। वे जब डूबने लगे परिवार के लोगों ने मदद की गुहार लगाई। वहां मौजूद नाविक संघ के गोताखोर राकेश केवट, जयराम भवारिया एवं एसडीआरएफ तथा होमगार्ड के गोताखोरों ने तुरंत मोर्चा संभाला और चारों को बचा लिया। 
विज्ञापन


जिन यात्रियों को बचाया गया, उनमें शैलेश कुमार उम्र 40, आयुष सोनकर उम्र 20, अंकुर उम्र 18 वर्ष और आशीष सोनकर उम्र 35 वर्ष हैं। यदि गोताखोर थोड़ी सी भी देर कर देते तो चारों लोग नर्मदा नदी में डूब जाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में ज्योतिर्लिंग दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु
उल्लेखनीय है कि 2023 की विदाई और नव वर्ष के स्वागत के मौके पर बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन से पहले भक्तों ने नर्मदा स्नान किया। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन ने नदी के तटों पर विशेष टीमें तैनात कर रखी थीं। 

भोलेनाथ ने मदद के लिए भेजा
जिन चारों लोगों को बचाया उनके परिवार वालों ने कहा कि भगवान भोलेनाथ ने ही इन गोताखोरों को हमारी मदद के लिए भेजा था हमारे परिवार के लोगों को जो जीवन दान दिया है हमारे लिए तो यही भगवान है। 


मोरटक्का पर रोकना पड़े वाहन
एक जनवरी 2024 को बड़ी संख्या में लोग नर्मदा स्नान व ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे थे। तीर्थ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही थी। छोटे वाहनों की संख्या इतनी अधिक हो गई थी कि प्रशासन को कई बार मोरटक्का में यातायात को रोकना पड़ा। आगामी पांच दिनों तक यही स्थिति रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed