फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Burhanpur house wall which was used for shelter from sun collapsed four children including woman were buried

Burhanpur: धूप से बचने के लिए मकान की जिस दीवार का सहारा लिया वही गिरी, महिला समेत चार बच्चे दबे, एक की मौत

Wed, 22 May 2024 04:47 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा/बुरहानपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा/बुरहानपुर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2024 04:47 PM IST
सार

दौलतपुरा एरिया में एक मकान की दीवार गिरने से उसकी चपेट में एक महिला समेत चार बच्चे आ गए। बताया जा रहा है कि ये सभी धूप से बचने के लिए इस मकान की दीवार से सटकर खड़े थे।

विज्ञापन
Burhanpur house wall which was used for shelter from sun collapsed four children including woman were buried
दीवार गिरने से महिला समेत चार बच्चे दबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक मकान की दीवार गिरने से उसके नीचे एक महिला समेत चार बच्चे दब गए। हादसे की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। वहीं, इस घटना में गंभीर घायल हुए एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायल बच्चों सहित महिला का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


बुरहानपुर नगर के शिकारपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दौलतपुरा एरिया में एक मकान की दीवार गिरने से उसकी चपेट में एक महिला समेत चार बच्चे आ गए। बताया जा रहा है कि ये सभी धूप से बचने के लिए इस मकान की दीवार से सटकर खड़े थे। इसी बीच मकान की दीवार का एक तरफ का हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर पड़ा, जिसके नीचे महिला समेत चारों बच्चे दब गए, जिन्हें क्षेत्र वासियों ने बाहर निकाला। लेकिन इस हादसे में एक बच्चे की दबने से मौत हो गई, तो वहीं तीन घायल बच्चों सहित महिला को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है। जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


बता दें कि मकान कच्चा बना हुआ था, जिसकी छत टिन की चद्दरों और खपरैल की थी, जो की बांस बल्लियों के सहारे टिकी हुई थी। हालांकि, मिली जानकारी के अनुसार मकान की जर्जर स्थिति के चलते फिलहाल उसमें कोई रहता नहीं था नहीं तो और भी बड़ी जनहानि हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed