फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Burhanpur News : The crane engaged in the construction of the bridge fell into the river along with the driver

Burhanpur News: पुल के निर्माण में लगी क्रेन चालक सहित नीचे नदी में गिरी, ड्राइवर ने कूद कर बचाई अपनी जान

Mon, 20 May 2024 07:15 AM IST
खंडवा ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बुरहानपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बुरहानपुर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Burhanpur News : The crane engaged in the construction of the bridge fell into the river along with the driver
Accident - फोटो : Amar Ujala
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में निर्माण कार्य कर रही एक क्रेन चालक सहित पुल पर से नीचे नदी में गिर गई। हालांकि गनीमत रही कि क्रेन के ऊंचाई से गिरने के दौरान चालक ने उसमें से कूद कर अपनी जान बचा ली। तो वहीं नीचे नदी में गहरा पानी नहीं होने के चलते क्रेन को नदी से बाहर निकालने में भी ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा । बता दें कि नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य के दौरान क्रेन का संतुलन बिगड़ने के चलते यह हादसा हुआ था।
विज्ञापन


बुरहानपुर नगर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जम्बू पानी मार्ग पर निर्माण कार्य कर रही एक क्रेन अचानक नीचे अमरावती नदी में चालक सहित गिर गई। यह क्रेन बेड़उतार पुलिया के पास पुल के निमार्ण कार्य में लगी हुई थी, तभी ये हादसा हुआ और क्रेन मशीन का संतुलन बिगड़ने से वह पुराने पुल के नीचे नदी में गिर गई। क्रेन मशीन के ऊंचाई से नदी में गिरते समय मशीन चालक कूद गया। नीचे भी कोई मौजूद नही था, जिससे कोई जनहानि नही हुई। इधर नदी में पानी कम होने के चलते क्रेन मशीन को वापस उठाने में भी ज्यादा कठिनाई का सामना नही करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed