{"_id":"66739825ee055a35bc02dceb","slug":"burhanpur-news-the-absconding-criminals-who-rioted-with-weapons-including-the-notorious-criminals-associated-with-illegal-weapons-were-caught-by-the-police-khandwa-news-c-1-1-noi1224-1812544-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur News: दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, चार साल से फरार चल रहे चार अपराधियों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur News: दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, चार साल से फरार चल रहे चार अपराधियों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 20 Jun 2024 11:25 AM IST
खंडवा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:25 AM IST
सार
बुराहनपुर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने और अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
अवैध हथियार तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
विस्तार
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की खकनार थाना पुलिस को 5-5 हजार रुपये के दो शातिर इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही करीब चार साल से फरार चल रहे चार स्थाई वारंटीयों को भी पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए दोनों इनामी आरोपियों पर अवैध हथियारों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं, साथ ही फरार चल रहे आरोपियों पर घातक हथियारों को साथ दंगा करने और जान से मारने जैसी संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं।
बुराहनपुर जिले के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसे लेकर थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर स्थाई वारंट तामील भी किए जा रहे है। थाना खकनार की पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियारों से जुड़े कई मामलों के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी कमल पिता मेहताब सिकलीकर निवासी पाचौरी और विरेन्द्र पिता रिछपाल सिकलीकर निवासी पाचौरी को दबिश देकर पकड़ा है। दोनों को पांगऱी फाटे से गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इन दोनों आरोपियों पर पांच पांच हजार का इनाम रखा गया था।
वहीं, दूसरी ओर करीब चार साल पुराने मामले में फरार चल रहे चार स्थाई वारंटियों को भी खकनार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों ही फरार आरोपियों पर घातक हथियारों के साथ दंगा करने और जान से मारने जैसे गंभीर मामलों में अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी गणेश पिता हरिसिंग भिलाला, दिनेश पिता रेमा भिलाला, अनारसिंह पिता जामसिंग और अमरसिंह पिता हरिसिंग भिलाला सभी निवासी मगरडोह को दबिश देकर गिरफ्तार किया है। चारों फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने अपराध क्रमांक 457/20 धारा 147, 148, 149, 307, 332 भादवि मे गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया है।