फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Burhanpur Demand for hanging of accused who raped and murdered girl protest against running bulldozer on house

Burhanpur: बालिका से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी को फांसी की मांग, घर पर बुलडोजर चलाने को लेकर प्रदर्शन

Wed, 22 May 2024 06:10 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2024 06:10 PM IST
सार

एसडीएम ने कहा, पुलिस अपना काम कर रही है। उनके द्वारा बारीक से बारीक और छोटे से छोटे बिंदुओं की विवेचना कर जांच में लिया गया है। फास्ट्रैक कोर्ट में भी यह केस चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Burhanpur Demand for hanging of accused who raped and murdered girl protest against running bulldozer on house
बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी के लिए फांसी की हुई मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर में बुधवार सुबह से ही हंगामे की स्थिति रही। यहां दो अलग-अलग रैलियों में शामिल शहर के कई लोग मासूम बालिका के साथ पहले दुष्कर्म करने और फिर उसका गला घोंटकर मार डालने वाले हत्यारे को, फांसी दिए जाने के साथ ही, उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। यहां पहुंचे कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी की अगुवाई में पहुंचे हजारों लोगों के साथ ही एबीवीपी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

विज्ञापन


इस दौरान हत्यारे को फांसी दो के नारे लगाए जा रहे थे। तो वहीं लोगों की मांग थी कि मामले को फास्ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द से जल्द उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाए। इस दौरान पीड़िता के परिजन भी मौजूद रहे। हालांकि, जिला प्रशासन ने फिलहाल स्थिति को संभाल रखा है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा जनता को दिया गया है।
विज्ञापन


बुरहानपुर नगर में बुधवार सुबह से ही मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने वाले हत्यारे को फांसी दिए जाने की मांग की जा रही है। सुबह लगभग 12 बजे से शहर के कई लोगों सहित जनप्रतिनिधि भी जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां हत्यारे के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इसके कुछ देर बाद ही एबीवीपी के कार्यकर्ता भी आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाते हुए फांसी की मांग करने को लेकर संयुक्त कार्यालय पहुंचे थे। जहां रैली के रूप में पहुंचे लोगों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं, इस दौरान लोगों की मांग थी कि या तो जिला प्रशासन फास्ट्रैक कोर्ट में मामला चलाते हुए उसे ऑन द स्पॉट फांसी की सजा दे, या उसे आम जनता के हवाले कर दिया जाए।

क्या अब महिलाएं इस देश में सुरक्षित नहीं
वहीं, धरना प्रदर्शन करने पहुंचीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला सहसंयोजक ज्ञानेश्वरी ठाकुर ने कहा कि हम लोग अभी कलेक्टर ऑफिस पहुंचे हैं और हम लोग उस देश में रहते हैं, जहां पर स्त्री को देवी की तरह पूजा जाता है। इस देश में आज भी महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो क्या हम महिलाएं इस देश में सुरक्षित नहीं हैं। अपराधी को घटना करने में आधे से एक घण्टा लगा और प्रशासन अभी भी उसके लिए सोच रहा है, साक्ष्य मजबूत कर रहा है। उसको फांसी की सजा देने के लिए तो आज यह शर्म की बात है कि हम ऐसे देश में रह रहे हैं, जहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

आरोपी के घर पर चले बुलडोजर
एबीवीपी की ज्ञानेश्वरी ने कहा कि आज यह शर्म की बात है कि प्रशासन ऐसे अपराधी के लिए ऑन द स्पॉट स्ट्रिक्ट एक्शन क्यों नहीं ले रहा है। उन्होंने मांग की कि जिस आरोपी ने छह साल की बच्ची के साथ इस तरह की घटना किया है, उसे ऑन द स्पॉट फांसी मिलना चाहिए। क्योंकि यदि आज इस पर एक्शन नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में कोई दूसरी मासूम बच्ची ऐसे अपराधियों का शिकार होगी। ऐसे लोगों के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए, क्योंकि आज अगर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो कुछ दिन बाद वह बाहर आएगा और बाहर आकर फिर से इस तरह की घटना करेगा।


फास्ट्रैक में मामला चलाकर, की जाएगी कड़ी कार्रवाई
वहीं, एसडीएम पल्लवी पौराणिक ने कहा कि जो निर्लज्जता पूर्वक कृत्य किया गया है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। यह बेहद गलत हुआ है और उस बच्ची के परिवार के साथ जिला प्रशासन की संवेदनाएं और सहानुभूति जुड़ी हुई हैं। पुलिस अपना काम कर रही है। उनके द्वारा बारीक से बारीक और छोटे से छोटे बिंदुओं की विवेचना की जाकर उन्हें जांच में लिया गया है।फास्ट्रैक में भी यह केस चलाया जा रहा है। इसके उपरांत भी जो भी नियमानुसार एक्शन लेना है, वह कठिन से कठिन एक्शन हम लेंगे। वहीं, बुलडोजर से आरोपी का मकान तोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि यह बात वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आ चुकी है, उनसे निर्देश लेकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed