फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News: Class 11 student suffers cardiac attack, family accuses hospital management of negligence

Burhanpur News: 11वीं की छात्रा को आया हार्ट अटैक, परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

Wed, 24 Apr 2024 09:30 PM IST
खंडवा ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बुरहानपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बुरहानपुर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 24 Apr 2024 09:30 PM IST
सार

बुरहानपुर की मेक्रो विजन एकेडमी में कक्षा 11वीं में पढने वाली छात्रा यशस्वी ब्रहम्णे की संदिग्ध मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद हडकंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा की मौत हार्टअटैक आने के चलते होना बताई है।

विज्ञापन
Burhanpur News: Class 11 student suffers cardiac attack, family accuses hospital management of negligence
अस्पताल में हंगामा करते छात्रा के परिजन

विस्तार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर नगर की एक निजी स्कूल मेक्रो विजन एकेडमी की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद उसके परिजनों ने संस्था प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। छात्रा कक्षा 11वीं में बायोलॉजी विषय की पढ़ाई करते हुए डॉक्टर बनने की तैयारी कर रही थी। वहीं उसकी मौत के बाद इंदौर से बुरहानपुर पहुंचे उसके परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और उसी संस्थान के निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए छात्रा की मौत हार्टअटैक आने के चलते होना बताई है। इधर पुलिस ने भी पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुरहानपुर की मेक्रो विजन एकेडमी में कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा यशस्वी ब्रहम्णे की संदिग्ध मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद हडकंप मच गया। सूचना पर इंदौर से बुरहानपुर पहुंचे छात्रा के पिता लोहार सिंह ब्रह्मणे ने स्कूल प्रबंधन और प्रबंधन द्वारा ही संचालित निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन अब इस मामले की शासन प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने की मांग भी कर रहे हैं। वहीं बुरहानपुर की लालबाग थाना पुलिस ने छात्रा का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। लालबाग थाना प्रभारी अमित सिंह जादौन ने बताया कि एक निजी स्कूल की छात्रा की अचानक मौत की सूचना मिली थी। हमने प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन


इधर मेक्रो विजन स्कूल के संचालक आनंद चौकसे और संस्थान द्वारा संचालित निजी अस्पताल ऑल इज वेल के संचालकों ने परिजनों के आरोपों को निराधार बताया है। प्रबंधन के अनुसार छात्रा को सीने में दर्द होने पर उसका तुरंत इलाज शुरू किया गया। वहीं उन्होंने इलाज की पूरी जानकारी परिजनों को दी थी। छात्रा की एंजियोप्लास्टी परिजनों की लिखित अनुमति के बाद की गई। सभी मेडिकल कार्यवाही की जानकारी प्रबंधन व्दारा पुलिस को दे दी गई है। छात्रा के इलाज करने वाले डॉक्टर डॉ. गगन शर्मा ने मीडिया के सामने पूरा मेडिकल बुलेटिन बताया। डॉक्टर के अऩुसार इतनी कम उम्र में हार्टअटैक आना असामान्य है। डॉक्टर ने युवाओ को यह सलाह दी कि आपके शरीर में कुछ तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर को जांच कराकर परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed