फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Night combing operation conducted in Burhanpur hundreds of criminals from eight police station

Burhanpur News: नाइट कांबिंग गश्त ऑपरेशन में सैकड़ों बदमाशों की चेकिंग, वारंट भी किए गए तामील

Sun, 16 Jun 2024 05:15 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2024 05:15 PM IST
सार

नाइट कांबिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों द्वारा प्रत्येक गुडा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई है कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Night combing operation conducted in Burhanpur  hundreds of criminals from eight police station
देर रात पुलिस ने चलाया नाइट कांबिंग गश्त ऑपरेशन

विस्तार

मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना के द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते शनिवार रात को बुरहानपुर जिले में नाइट कांबिग ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान वारंटियों और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी देवेंद्र पाटीदार ने भी सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे। सभी थानों में स्थायी वारंटियों, गिरफ्तारी वारंटियों, फरार अपराधियो और इनामी बदमाशों के साथ ही अन्य वांछित अपराधियों को पकड़ने की कार्रवाई की। ।
विज्ञापन


महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन अतुल सिंह के निर्देश पर चलाए गए नाइट कांबिग ऑपरेशन की कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र कुमार पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह के मार्गदर्शन में अपराधियों/वारंटीयों की धरपकड़ और सघन चैकिंग की गई। जिले के आठ थाना क्षेत्र कोतवाली, शिकारपुरा, लालबाग, गणपतिनाका, नेपानगर, खकनार, शाहपुर, निंबोला में नाइट कांबिंग ऑपरेशन चलाया। यह कांबिंग ऑपरेशन रात 10 बजे से शुरू होकर सुबह 5.30 बजे तक चला, जिसमे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में हर थाने में 5-5 टीमें बनाई गई थीं  
विज्ञापन


29 स्थाई और 102 गिरफ्तारी वारंट हुए तामील
नाइड कांबिंग गश्त में थाना प्रभारियों और पुलिस बल द्वारा स्थाई व गिरफ्तारी वारंटों की तामिली, गुंडे-बदमाशों, जिलाबदर, जेल रिहाई वाले आरोपियों की सघन चेकिंग की गई। सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में करीब 6 घंटे चली कांबिंग गश्त में कोतवाली ने 4, शिकारपुरा ने 5, लालबाग ने 8, गणपति नाका 2, नेपानगर ने 2, खकनार ने 6 और शाहपुर ने 2 समेत  कुल 29 स्थाई वारंट तामील किए। कोतवाली ने 10, शिकारपुरा ने 16, लालबाग ने 15, गणपति नाका 9, नेपानगर ने 2, खकनार ने 36, शाहपुर ने 10, निंबोला ने 4 समेत कुल 102 गिरफ्तारी वारंट तामील किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


85 निगरानी बदमाशों और 174 गुंडों की हुई चैकिंग
नाइट कांबिंग ऑपरेशन में 31 जिलाबदर बदमाशों के घर जाकर चेकिंग की गई। इस दौरान 18 जेल रिहाई वाले आरोपियों की भी चेकिंग की गई। थाना खकनार पुलिस द्वारा 5000 रुपए के एक इनामी बदमाश बहादुर पिता ओंकार सिकलीगर निवासी पाचौरी को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस टीमों द्वारा शहर व देहात क्षेत्र के गली मोहल्लों में घूमकर गुण्डों, बदमाशों और जिलाबदर आरोपियों की उनके घरों पर जाकर चेकिंग की गई। पुलिस टीमों द्वारा प्रत्येक गुडा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई है कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

देर रात पुलिस ने चलाया नाइट कांबिंग गश्त ऑपरेशन

पुलिस ने चलाया नाइट कांबिंग गश्त ऑपरेशन

 

देर रात पुलिस ने चलाया नाइट कांबिंग गश्त ऑपरेशन

पुलिस ने चलाया नाइट कांबिंग गश्त ऑपरेशन

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed