फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Boat operations will remain closed in Omkareshwar on Mahashivratri

Khandwa News : महाशिवरात्रि पर नोका संचालन बंद, टरबाइन चलाकर नर्मदा का जल स्तर करेंगे सामान्य, जानिए और क्या?

Tue, 25 Feb 2025 09:06 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2025 09:06 PM IST
सार

महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए नर्मदा नदी में तीन से चार टरबाइन चलाकर जलस्तर सामान्य रखने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को नर्मदा स्नान में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा हाट बाजार का भी अगले दिन लगेगा।

विज्ञापन
Boat operations will remain closed in Omkareshwar on Mahashivratri
महाशिवरात्रि को लेकर पंडा संघ और नाविक संघ को हुई बैठक

विस्तार

देशभर में बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाना है। इस दिन देश के सभी ज्योतिर्लिंग मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी जाती है। वहीं, 12 ज्योतिर्लिंगों में से ओंकार आकार के पर्वत पर स्थित चौथे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इसे लेकर खंडवा जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशन में पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति ने मांधाता स्थित कंट्रोल रूम में एक बैठक ली। जिला प्रशासन की बैठक में नाविक संघ, पंडा संघ, टेंपो संगठन सहित सामाजिक संगठनों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
विज्ञापन


बैठक के दौरान पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति ने महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए नर्मदा नदी में तीन से चार टरबाइन चलाकर जलस्तर सामान्य रखने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को नर्मदा स्नान में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं, नाव संचालन कोटि तीर्थ, चक्र तीर्थ, ओंकार घाट पर पर्व के दौरान बंद रहेगा। किसी नाविक द्वारा निर्देशों का पालन नहीं करने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन


इधर, पर्व के दौरान चार पहिया वाहन स्व. लोकेन्द्र सिंह बस स्टैंड से अंदर पूरी तरह प्रतिबंधित किए गए हैं। साथ ही, दो पहिया वाहन फॉरेस्ट तिराहे पर ही रोक दिए जाएंगे। वहीं, एसडीएम प्रजापति ने बताया कि केवल 20 टेंपो थाना मांधाता द्वारा चिन्हित किए गए हैं, जो विकलांग और वृद्धजनों की सुविधा के लिए ही पुराने बस स्टैंड तक संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार का हाट बाजार गुरुवार को लगेगा
इधर, ओंकारेश्वर में बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व वृहद स्तर पर मनाए जाने के कारण ओंकारेश्वर के बालवाड़ी क्षेत्र में लगने वाले बुधवार के हाट बाजार की व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में ओंकारेश्वर नगर परिषद के सीएमओ संजय गीते ने बताया कि पर्व पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। चूंकि बुधवार बाजार में बड़ी संख्या में आसपास के व्यापारी आते हैं तथा नगर के लोगों को व्यापारिक सुविधाएं प्रदान करते हैं, ऐसे में भीड़ को ध्यान में रखते हुए इस सप्ताह हाट बाजार बुधवार के बजाय गुरुवार को लगाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed