फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Baba Sahab, Ambedkar Jayanti Celebration In Khandwa

Khandwa News: कांग्रेस ने अंबेडकर जयंती पर बाबा साहब के सहारे भाजपा पर साधे निशाने, संविधान बदलने का आरोप

Sun, 14 Apr 2024 04:12 PM IST
Khandwa bureau खंडवा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के खंडवा में अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर को याद किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के 400 पार के नारे को संविधान बदलने की साजिश बताया और जमकर निशाने साधे।  

विज्ञापन
Baba Sahab, Ambedkar Jayanti Celebration In Khandwa
कांग्रेसियों को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शहर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती मनाई गई। जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में कई कांग्रेसियों ने एकजुट होकर बाबा साहब की फोटो पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारीयों ने बाबा साहब और उनके बनाए संविधान को लेकर संबोधन दिया। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने भाजपा के 400 पार के नारे को संविधान बदलने की साजिश बताया।  

विज्ञापन


इस मौके पर खंडवा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने कहा कि शहर कांग्रेस की टीम ने गांधी भवन में बाबा साहब अंबेडकर की 133वीं जन्म जयंती मनाई। हमारे देश का संविधान बाबा साहब और उनकी टीम ने निर्माण किया है, जो देश के आजाद होने के बाद से आज तक चले आ रहा है। आज कहीं ना कहीं इस संविधान को बदलने की बात की जा रही है। भाजपा के लोग 400 पार का नारा देकर उनके मंत्री, विधायक और सांसद यह संदेश दे रहे हैं कि हमें संविधान बदलने की आवश्यकता है। देश में अगर कोई नई आपत्ति आ रही है तो, इस संविधान को संशोधित किया जाना चाहिए, बदलने की बात नहीं होनी चाहिए ।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी पटेल ने कहा कि संविधान को बदलने की बात करना देश पर राज करने जैसा है। भाजपा के लोग सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि रह चुके हैं। बावजूद इसके यह लोग संविधान बदलने की बात कैसे कर रहे हैं। संविधान में संशोधन की बात होनी चाहिए। जब भीमराव अंबेडकर ने देश का संविधान बनाया था, तब उन्होंने एक बात इसमें रखी थी कि निश्चित तौर पर देश में किसी निर्दोष व्यक्ति को सजा नहीं होना चाहिए। भले ही दोषी एक बार छूट जाए, इस बात को ध्यान में रखते हुए भारत का संविधान लचीला बनाया गया है। इसी संविधान ने आज तक भारत की सुरक्षा की है। इस देश में यदि कोई विपत्ति आई है, या युद्ध हुए हैं, तो वह युद्ध भी हम इस संविधान की बदौलत ही जीते हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल

कांग्रेसियों को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed