फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa truck loaded with fertilizer swung in middle of two bridges built on river by breaking railing

Khandwa News: नदी पर बने दो पुलों की रेलिंग तोड़ बीच में झूला खाद से भरा ट्रक, बड़ा हादसा टला

Fri, 28 Jun 2024 07:02 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 28 Jun 2024 07:02 PM IST
सार

रेलवे माल गोदाम से खाद भरकर निकला यह ट्रक नेपानगर की ओर जा रहा था। इस दौरान नदी पर बने पुल से गुजरते समय ट्रक का स्टेरिंग खराब हो गया और गाड़ी अनियंत्रित हो गई।

विज्ञापन
Khandwa truck loaded with fertilizer swung in middle of two bridges built on river by breaking railing
ट्रक रेलिंग तोड़कर नदी पर झूला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा नगर की छोटी आबना नदी के पुल पर शुक्रवार दोपहर एक हादसे में दो पुल के बीच से गुजर रहा एक ट्रक रेलिंग तोड़कर नदी पर झूल गया। दरअसल, रेलवे माल गोदाम से खाद भरकर निकला यह ट्रक नेपानगर की ओर जा रहा था। इस दौरान नदी पर बने पुल से गुजरते समय ट्रक का स्टेरिंग खराब हो गया और गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इस दौरान ड्राइवर ने गाड़ी को संभालने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच ट्रक का टायर भी फट गया, जिससे असंतुलित होकर ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ नदी पर बने आवक जावक के दो पुलों के बीच में लटक गया। हालांकि, गनीमत रही की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


खंडवा नगर के पंधाना रोड स्थित रेलवे माल गोदाम के रैक से खाद से भरा एक ट्रक नेपानगर की ओर खाद सप्लाई करने जा रहा था। इस दौरान पंधाना रोड पर बने आबना नदी के पुल पर अचानक ट्रक क्रमांक MP-09 HG-2567 का स्टेरिंग खराब हो गया और गाड़ी अनियंत्रित हो गई, जिसे ड्राइवर ने संभालने की कोशिश भी की। लेकिन इसी बीच ट्रक का एक टायर भी फट गया और असंतुलित ट्रक एक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए साइड में बने दूसरे पुल की रेलिंग को भी तोड़कर, दोनों पुलों के बीच में झूल गया।
विज्ञापन


हालांकि, इस बीच ट्रक के ड्राइवर नईम ने कूद कर अपनी जान बचा ली, तो वहीं गनीमत रही की इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। इधर, घटना देख मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई, जिसके बाद गाड़ी मालिक आजम चौहान भी तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां एक दूसरा ट्रक बुलाकर दुर्घटना ग्रस्त ट्रक में रखी खाद की बोरियों को खाली किया जा रहा है और ट्रक को पुल के बीच से निकालने के लिए क्रेन को भी बुलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मोहम्मद नईम ने बताया कि वह ट्रक को लेकर नेपानगर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान ट्रक के स्टेरिंग की राड टूटने से गाड़ी अनबैलेंस हो गई और ये हादसा हो गया, जिसमें किसी को लगी नहीं है। वहीं, हादसे के बाद घटना स्थल पर पहुंचे ट्रक मालिक आजम चौहान ने बताया कि रेलवे माल गोदाम से खाद का रैक लगने के बाद खाद से भरा उनका ट्रक नेपानगर की ओर जा रहा था। इस बीच स्टेरिंग फेल होने से आबना नदी के पुल पर यह हादसा हो गया है, हालांकि इसमें किसी को लगी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed