{"_id":"639dcd57e7806242564bb5e4","slug":"khandwa-two-women-tied-a-drunkard-to-a-pole-and-beat-him-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: दो महिलाओं ने शराबी को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में घर में करता था मारपीट, वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: दो महिलाओं ने शराबी को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में घर में करता था मारपीट, वीडियो हो रहा वायरल
Sat, 17 Dec 2022 07:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 17 Dec 2022 07:43 PM IST
सार
खंडवा जिले में एक शराबी युवक को खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। दो महिलाओं ने उसे इसलिए पीटा कि वह शराब पीकर घर में मारपीट करता था।
विज्ञापन
खंडवा में शराबी युवक को खंभे से बांधकर पीटा गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक शराबी युवक को खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। दो महिलाओं ने उसे इसलिए पीटा कि वह शराब पीकर घर में मारपीट करता था। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार मामला खंडवा के छैगांव ब्लॉक के दोन्दवाड़ा गांव का बताया जा रहा है। बता दें कि खंडवा जिले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक बुजुर्ग और एक अन्य महिला युवक को बिजली के खंभे से बांधकर हाथ में डंडा लेकर सामने खड़ी हुई हैं। वीडियो में आ रही आवाज से पता चलता है कि खंभे से बंधा युवक शराब का आदी है और शराब पीकर परिजनों को परेशान करता है। वीडियो में जो आवाज आ रही है उसमें बताया जा रहा है कि युवक शराबी है और शराब पीने के बाद अपनी दादी और पत्नी के साथ मारपीट करता था।
लोगों ने बताया कि शराब की लत से परिवार वाले परेशान थे। लत छुड़ाने और उसको सबक सिखाने के मकसद से उसे बिजली के खंभे से बांध दिया। महिलाओं के हाथ में डंडे हैं, जिससे उसे डराया जा रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे लोग वायरल कर रहे हैं।

दो महिलाओं ने शराबी को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में घर में करता था मारपीट#khandwa #crime #ViralVideo #MadhyaPradesh #MPNews #AmarUjala #AmarUjalaNews #amarujalamp pic.twitter.com/E8hojPzfzJ
— Dinesh Sharma (@dinesh6186) December 17, 2022