फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News Encroachers pelted stones at forest staff officer saved his life by aerial firing

Khandwa News: अतिक्रमणकारियों ने वन अमले पर किया पथराव, हवाई फायरिंग कर अफसर ने बचाई जान

Fri, 07 Jul 2023 06:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 06:38 PM IST
सार

Khandwa News: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में अतिक्रमणकारियों ने वन अमले पर पथराव कर दिया। इस दौरान वन अमले के अफसर ने हवाई फायरिंग कर जान बचाई। दरअसल, ये अतिक्रमणकारी वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे।
 

विज्ञापन
Khandwa News Encroachers pelted stones at forest staff officer saved his life by aerial firing
अतिक्रमणकारियों ने वन अमले पर किया पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा जिले के सर्वेश्वर फॉरेस्ट रेंज की सीता बेड़ी बीट में वन अतिक्रमणकारियों को हटाने गए फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारियों पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया। ऐसे में जब जान पर बन आई तो अपने बचाव में वन विभाग के कर्मचारियों ने हवाई फायरिंग की। अतिक्रमणकारी वन विभाग की जमीन से लगे जंगल को काटकर जमीनों पर अवैध रूप से कब्ज कर रहे हैं। दरअसल, फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को सूचना मिली थी कि अतिक्रमणकारी कई हेक्टर जमीनों पर कब्जा कर खेती कर रहे हैं। ऐसे में वन अमला उन्हें वहां से खदेड़ने गया था, लेकिन वे खुद ही मुसीबत में फंस गए।

विज्ञापन


फॉरेस्ट एरिया में सीता बेड़ी रेंज के कक्ष क्रमांक-760 के जंगल पर अतिक्रमणकारी कब्जा करने की नियत से वहां पहुंचे थे। जब इसकी खबर वन अधिकारियों को लगी तो उन्होंने 40 जवानों के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। लेकिन उल्टा अतिक्रमणकारियों ने ही वन अमले को घेर लिया और उन पर पथराव भी किया। कर्मचारियों की जान बचाने के लिए एसडीओ विनोद वर्मा ने बंदूक से हवाई फायर भी किया, तब जाकर अतिक्रमणकारी पीछे हटे।
विज्ञापन


खालवा थाना क्षेत्र के जंगल में अतिक्रमणकारियों की घुसपैठ दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। पहले उन्होंने वनों में लगे वृक्षों को काटा, फिर खेत बनाने के लिए जमीन तैयार की। उसी पर वे लगातार जुताई करने का प्रयास कर रहे हैं। जमीन हथियाने वाले आरोपी बरसात में ज्यादा सक्रिय रहते हैं। गुरुवार सुबह करीब 60 अतिक्रमणकारी बैल और ट्रैक्टर लेकर कक्ष क्रमांक-760 में जुताई करने पहुंचे थे। इसकी खबर वन विभाग के अफसरों को लगी तो उन्होंने पुलिस से मदद भी मांगी। पुलिस बल नहीं मिला तो एसडीओ विनोद वर्मा 40-50 वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को पकड़ने की कोशिश की तो जवाब में उन्होंने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ विनोद वर्मा ने बताया, सूचना मिली थी कि अतिक्रमणकारी घुसपैठ में लगे हैं। ऐसे में जब टीम वहां पहुंची तो वे लोग चारो तरफ से घेर लिए और गोफन से पथराव किया। उनसे बचने के लिए घेरा तोड़कर बाहर निकले और हवाई फायरिंग किया, तब जाकर अतिक्रमणकारी पीछे हटे और टीम बाहर निकल सकी।

बता दें कि खंडवा जिले के वन में गुड़ी और सीता बेड़ी रेंज में खरगोन, बड़वानी, नेपानगर समेत झाबुआ और अलीराजपुर इलाके के अतिक्रमणकारी घुसपैठ कर रहे हैं। वनों को काटकर कुख्यात आरोपियों ने मैदान बना दिया है। इसकी जंगल से जुड़े गांव वालों ने भी शिकायतें की हैं। वे वनों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सख्त कार्रवाई नहीं होने पर अतिक्रमणकारी जंगल को खोखला करते जा रहे हैं।


कब्जे की मिली थी सूचना, हमलावरों की निकाल रहे हैं जानकारी...
इधर, डीएफओ राकेश डामौर ने बताया कि अतिक्रमणकारी जंगल की जमीन पर कब्जा करने घुसे थे। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। अतिक्रमणकारियों ने हमला किया, पत्थर भी मारे। खुद के बचाव के लिए हवाई फायर करना पड़ा। हमलावर कौन थे, इसके बारे में जानकारी निकाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed