{"_id":"6203a9890a6d93109c42465b","slug":"khandwa-muslim-youth-s-shop-and-house-attacked-in-fear-of-love-jihad-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडवा : लव जिहाद की आशंका में मुस्लिम युवक की दुकान और मकान पर तोड़फोड़, गांव में पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडवा : लव जिहाद की आशंका में मुस्लिम युवक की दुकान और मकान पर तोड़फोड़, गांव में पुलिस बल तैनात
Wed, 09 Feb 2022 05:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 09 Feb 2022 05:17 PM IST
सार
खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र के गांव गुलाई माल में सांप्रदायिक तनाव हो गया है। लव जिहाद की आशंका में मुस्लिम युवक की दुकान और मकान में तोड़फोड़ की गई है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
विज्ञापन
लव जिहाद की आशंका में खंडवा जिले में तनाव फैल गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र के गांव गुलाई माल में सांप्रदायिक तनाव हो गया है। लव जिहाद की आशंका में मुस्लिम युवक की दुकान और मकान में तोड़फोड़ की गई है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
जानकारी के अनुसार गांव गुलाई माल में मंगलवार रात एक 19 वर्षीय युवती को गांव का ही मुस्लिम युवक भगा ले गया। परिवार वालों को इसकी जानकारी लग गई। मामला हिंदू-मुस्लिम का होने से लोग लव जिहाद से जोड़ने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक के घर और उसकी दुकान में हमला कर दिया और तोड़फोड़ की गई। जमकर हंगामा किया गया।
रात को ही खालवा पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। बुधवार को उपद्रव की आशंका पर रिजर्व पुलिस और आसपास थानों से बल बुलाया गया। गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि युवती के घर के रास्ते पर मुस्लिम युवक का ऑटो गैरेज है। हरसूद एसडीओपी रविंद्र वास्कले ने बताया हालात नियंत्रण में है, संदेही लड़के की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से लड़की की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।