{"_id":"621b52ec9e6f4525af21db51","slug":"khandwa-gaurav-diwas-on-august-4-on-the-birth-anniversary-of-kishore-kumar-proposal-will-be-sent-to-the-divisional-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडवा का गौरव दिवस: किशोर कुमार की जयंती पर 4 अगस्त को मनेगा, जल्द संभागायुक्त को भेजा जाएगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडवा का गौरव दिवस: किशोर कुमार की जयंती पर 4 अगस्त को मनेगा, जल्द संभागायुक्त को भेजा जाएगा प्रस्ताव
Sun, 27 Feb 2022 04:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 27 Feb 2022 04:01 PM IST
सार
खंडवा जिला प्रशासन किशोर कुमार की जयंती 4 अगस्त को जिले के गौरव दिवस के रूप में मनाना चाहता है। जिला प्रशासन ने इसका प्रस्ताव रखा है, जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद जल्द ही संभागायुक्त को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
खंडवा में बना किशोर कुमार का स्मारक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खंडवा जिला प्रशासन ने गायक, अभिनेता और फिल्म निर्माता किशोर कुमार की जयंती 4 अगस्त को शहर का 'गौरव दिवस' मनाने का प्रस्ताव रखा है। कलेक्टर अनूप सिंह ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि जन प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद 4 अगस्त को खंडवा का गौरव दिवस मनाने का प्रस्ताव इंदौर संभाग आयुक्त को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि खंडवा अस्तित्व में कब आया, इसके बारे में पुराने शिलालेखों और गजेटियर में कोई रिकॉर्ड नहीं है।
सीएम चौहान ने हाल ही में सीहोर जिले के जैत में अपने गृहग्राम से गौरव दिवस मनाने की अनूठी परंपरा शुरू की है, जिसका उद्देश्य लोगों को उनकी जड़ों से जोड़ना और उन्हें उनके गांवों और शहरों में वापस लाना है ताकि लोग अपने पैतृक गांवों के विकास में योगदान दे सकें। पिछले साल दिसंबर में सीएम चौहान ने प्रदेशवासियों से राज्य के हर शहर का जन्मदिन मनाने की अपील की थी, जिसके तहत खंडवा जिला प्रशासन किशोर कुमार की जयंती 4 अगस्त को जिले के गौरव दिवस के रूप में मनाना चाहता है।
कलेक्टर ने कहा कि किशोर कुमार के प्रशंसक हर साल 4 अगस्त को बड़ी संख्या में खंडवा में बने उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं। साथ ही उनकी पसंदीदा डिश दूध जलेबी भी चढ़ाते हैं। लोग उनके लोकप्रिय गानों को गाकर उन्हें याद करते हैं।
विज्ञापन
बता दें किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त, 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में हुआ था। खंडवा राजधानी भोपाल से 255 किमी दूर स्थित है। मुंबई जाने से पहले किशोर कुमार ने अपना बचपन खंडवा में ही बिताया था। उन्होंने फिल्मों में अभिनय और निर्देशन के अलावा, देव आनंद से लेकर राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन तक कई फिल्मी सितारों को अपनी बहुमुखी आवाज दी। अक्टूबर 1987 में उनकी मृत्यु हो गई।