{"_id":"622af09987d064564c145183","slug":"khandwa-before-theft-folded-hands-in-front-of-god-then-the-thief-ran-away-with-the-donation-box-failed-to-break-the-lock-and-left-it-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडवा: भगवान को प्रणाम कर मंदिर से दान पेटी ले भागा चोर, ताला नहीं टूटा तो खेत में छोड़कर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडवा: भगवान को प्रणाम कर मंदिर से दान पेटी ले भागा चोर, ताला नहीं टूटा तो खेत में छोड़कर हुआ फरार
Fri, 11 Mar 2022 12:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खंडवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:25 PM IST
सार
खंडवा में भगवान के मंदिर में हुई चोरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में चोर चोरी के पहले शिवजी को प्रणाम करता है फिर दान पेटी को कंधे में लादकर फरार हो जाता है। पेटी की ताला तोड़ने में असफल होने पर चोर पेटी को खेत में छोड़कर फरार हो जाता है।
विज्ञापन
मंदिर में भगवान को प्रणाम कर दान पेटी ले जाता चोर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खंडवा के शिव मंदिर में एक चोर ने पहले भगवान को प्रणाम किया और फिर मंदिर से रुपयों से भरी दान पेटी लेकर फरार हो गया। चोर मंदिर से दान पेटी ले जाने में तो सफल हो गया लेकिन ताला नहीं खोल सका, जिसके चलते वह दान पेटी एक खेत में छोड़कर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
मामला इंदौर इच्छापुर हाईवे पर स्थित रुस्तमपुर के प्रसिद्ध गुप्तेश्वर महादेव मंदिर का है। सीसीटीवी में कैद वीडियो में चोर शिवजी के सामने हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहा है, इसके बाद वह मंदिर में रखी दान पेटी को अपने कंधे में उठा रहा है और फिर मंदिर से बाहर जाते हुए दिखाई दे रहा है। मंदिर से आवाज आने पर पुजारी जागे और उन्होंने आवाज दी लेकिन जब उन्हें जवाब नहीं मिला तो वे वापस सो गए।
विज्ञापन
खेत में मिली दान पेटी
मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर छानबीन शुरू की। चोर और पेटी की तलाश में गया डॉग पिपलोद गांव से खाली हाथ लौट आया। वहीं एक किसान को मंदिर से कुछ दूर बने एक खेत में मंदिर की दान पेटी दिखाई दी, जिसे किसान ने लाकर मंदिर के महंत को सौंपा। दानपेटी को सुरक्षित देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर ने ताला तोड़ने की कोशिश की होगी, लेकिन ताला तोड़ने में सफलता न मिलने पर पेटी छोड़कर भाग गया होगा।

मध्य प्रदेश के खंडवा में भगवान को प्रणाम किया और मंदिर से दान पेटी ले भागा चोर। ताला नहीं टूटा तो खेत में छोड़कर हुआ फरार। #Khandwa #MadhyaPradesh #MPNews https://t.co/GDaeoahTqh pic.twitter.com/flQ2zKELC7
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) March 11, 2022