फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa: Attempted to attack BJP MLA Narayan Patel, unknown accused were trying to overtake the car and overturn it

खंडवा: भाजपा विधायक नारायण पटेल पर जानलेवा हमले की कोशिश, कार को ओवरटेक कर पलटाने की फिराक में थे अज्ञात आरोपी

Tue, 15 Feb 2022 11:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 11:34 AM IST
सार

खंडावा जिले के मांधाता से विधायक नारायण पटेल पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। विधायक ने अज्ञात हमलावरों पर उनकी कार को पलटाने का अंदेशा जताया है।

विज्ञापन
Khandwa: Attempted to attack BJP MLA Narayan Patel, unknown accused were trying to overtake the car and overturn it
विधायक नारायण पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा की मांधाता विधानसभा से भाजपा विधायक नारायण पटेल पर हमले का मामला सामने आया है। विधायक पटेल ने आरोप लगाया कि एक अज्ञात वाहन बार-बार उनकी कार को ओवरटेक कर रहा था, जिसने बाद में टक्कर मार दी। उन्होंने कार को पलटाने का अंदेशा जताया है। मामले की शिकायत विधायक ने नर्मदा नगर थाने में दर्ज कराई। फिलहाल विधायक नारायण पटेल सुरक्षित हैं।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार विधायक नारायण पटेल पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की। हमलावरों ने पहले विधायक की कार को बार-बार ओवरटेक किया और फिर उसे टक्कर मारकर पलटाने की कोशिश की। हालांकि इस पूरे हादसे में विधायक को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हादसे के बाद हमलावर अपनी कार छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले में जांच कर रही है। नर्मदा नगर पुलिस ने बताया कि जैसे ही उन्हें मामले की सूचना मिली उन्होंने नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे नारायण पटेल 
खंडवा मान्धाता विधानसभा सीट से विधायक नारायण पटेल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। बता दें कि कमलनाथ सरकार के समय मांधाता से नारायण पटेल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। राजनीतिक उलटफेर के चलते नारायण पटेल ने भी कांग्रेसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेसी छोड़ दी थी। कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। उपचुनाव में एक बार फिर नारायण पटेल विजयी हुए और वर्तमान में भाजपा से मांधाता का चुनाव जीतकर विधायक बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed