फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kejriwal's Aam Aadmi Party preparing to contest Madhya Pradesh assembly elections next year

केजरीवाल बोले- शिवराज ने मध्य प्रदेश को आम की तरह चूस लिया

Sun, 05 Nov 2017 11:50 PM IST
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल Updated Sun, 05 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal's Aam Aadmi Party preparing to contest Madhya Pradesh assembly elections next year
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
पंजाब और गोवा में असफल होने के बावजूद आम आदमी पार्टी के हौसले पस्त नहीं हुए हैं। वह अगले वर्ष मध्य प्रदेश में होने विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी करने में लगी है। उसे लग रहा है कि लोग भाजपा का विकल्प चाहते हैं और कांग्रेस से खुश नहीं हैं। ऐसे में वह अपनी जगह बना सकती है। 
विज्ञापन


इसलिए रविवार को यहां पार्टी की शंखनाद रैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में सिर्फ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि 14 साल में शिवराज ने मध्य प्रदेश को चूस लिया है। जैसे लोग आम चूस लेते हैं। केजरीवाल 21 मिनट बोले पर एक बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का नाम नहीं लिया। 
विज्ञापन


पढ़ें- भोपाल गैंगरेप पीड़िता बोली-चारों दरिंदों को चौराहे पर फांसी पर टांग दो ,IG और रेलवे एसपी हटाए गए
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रैली में लोगों से पूछा- क्या मध्य प्रदेश में आप को अगला चुनाव लड़ना चाहिए? क्या सभी सीटों पर लड़ना चाहिए? जवाब में लोगों ने हां कहते हुए समर्थन में हाथ ऊंचे किए तो केजरीवाल ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए हमारे पास पैसा नहीं है। हम सब फक्कड़ लोग हैं। हमने एक पैसा नहीं कमाया। पार्टी और मेरा बैंक अकाउंट खाली है। अगर पैसा कमाते तो अपनी आत्मा को शक्ल नहीं दिखा पाते। आप लोग ही ताकत हो और आपको ही चुनाव लड़ना होगा। घर-घर जाना होगा।

शिवराज सरकार ने कोई एक अच्छा काम किया हो तो बताइएः केजरीवाल

Kejriwal's Aam Aadmi Party preparing to contest Madhya Pradesh assembly elections next year
अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोग आज बहुत दुखी हैं। उन्हें उम्मीद है कि अगले चुनाव में परिवर्तन आएगा। 14 साल से भाजपा की सरकार है। शिवराज ने कोई एक अच्छा काम किया हो तो बताइए। राज्य की पहचान आज व्यापम से है। कहीं मप्र की चर्चा हो तो व्यापम का नाम सामने आता है। सीबीआई लीपापोती कर रही है। 


जिन लोगों ने भ्रष्टाचार छिपाने के लिए युवकों और बच्चों का कत्ल कर दिया, वे लोग पकड़े नहीं गए। किसी सरकार के लिए 15 वर्ष का समय कम नहीं होता। हमारी सरकार ने ढाई साल में दिल्ली में जो कर दिया, वो 15 साल में क्या नहीं हो सकता था। केंद्र की सीवीसी के सर्वे में दिल्ली में भ्रष्टाचार 81 प्रतिशत कम हुआ है, भाजपा की केंद्र सरकार में 67 फीसद बढ़ा है। दिल्ली सरकार अपनी ईमानदारी के लिए पहचानी जाती है। 


विरोधी भी पीठ पीछे कहते हैं, केजरीवाल लड़ता बहुत है पर है ईमानदार। जिस पुल का बजट 425 करोड़ था, उसे दिल्ली में 300 करोड़ रुपये में बना दिया। मप्र से बिजली खरीदते हैं और यहां से सस्ती बिजली दिल्ली में देते हैं। 200 यूनिट बिजली का बिल मप्र में 1370 रुपये आता है और दिल्ली में 462 रुपये। ये पैसा कंपनियों की जेब में जाता है और शिवराज क्यों चुप हैं, यह जनता जानती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed