MP News: बंद कमरे में रच रहे थे लूट की साजिश, पुलिस ने दबिश देकर पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
MP News: कटनी पुलिस ने 5 शातिर बदमाशों को कट्टा, पिस्टल और धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पेट्रोल पंप में लूट की साजिश रचते हुए पकड़े गए, जिसका खुलासा पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी के झिंझरी चौकी अंतर्गत गर्ल्स कॉलेज के पास एक युवती से मोबाइल लूटा गया था। घटना के बाद से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े किए गए थे। कटनी पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 3 टीम गठित की, जिसमें माधवनगर टीआई अनूप सिंह, चौकी प्रभारी दुर्गेश तिवारी और प्रियंका राजपूत जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देशन दिए गए।
इसी दौरान झिंझरी चौकी प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शमशान घाट के पास बने एक कमरे में मौजूद है। जिसकी जानकारी एसपी को देते हुए टीआई अनूप सिंह, दुर्गेश तिवारी सहित अन्य पुलिस बल के मौके पर पहुंचे।
एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि बंद कमरे में बैठे आरोपियों की बातचीत सुनने से पता चला कि वो बगड़िया पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम देने की साजिश बना रहे हैं। आरोपियों की संख्या जानने हमारी पुलिस ने खिड़की से देखा तो अंदर 5 आरोपी और उनके पास कई घातक हथियार रखे हुए हैं।
जिसके बाद सतर्कता बरतते हुए सभी आरोपियों को पकड़ा, जिनके पास से 2 पिस्टल, 4 कारतूस, एक 12 बोर का देशी कट्टा 2 कारतूस, 3 बड़ी चाकू, 1 छोटी चाकू सहित अन्य हथियार मौजूद मिले। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में रोहित कोल, करण कोल, अनुराग निषाद, अजय निषाद, लाला उर्फ नरेश चौधरी शामिल है।
