फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   MP News Katni SP name comes before collector on arms worship post released from SP X handle

MP News: प्रोटोकॉल की टूटी दीवार! एसपी के X हैंडल से जारी हुए शस्त्र-पूजन पोस्ट पर कलेक्टर से पहले एसपी का नाम

Mon, 14 Oct 2024 06:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 14 Oct 2024 06:06 PM IST
सार

प्रोटोकॉल को धज्जियां उड़ाने का मामला कटनी जिले से सामने आया है। जहां एमपी सरकार के आदेश बाद संपन्न हुए शस्त्र-पूजन कार्यक्रम की कुछ फोटो कटनी एसपी के ऑफिशियल X हैंडल से पोस्ट हुई।

विज्ञापन
MP News Katni SP name comes before collector on arms worship post released from SP X handle
शस्त्र पूजन कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले के एक बड़े अधिकारी ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारी को दरकिनार करते हुए खुद की श्रेष्ठ बताने की कोशिश की है। प्रोटोकॉल को धज्जियां उड़ाने का मामला कटनी जिले से सामने आया है। जहां एमपी सरकार के आदेश बाद संपन्न हुए शस्त्र-पूजन कार्यक्रम की कुछ फोटो कटनी एसपी के ऑफीशियल X हैंडल से पोस्ट हुई, जिसमें खजुराहो सांसद वीडी शर्मा के बाद कलेक्टर के स्थान पर एसपी अभिजीत रंजन ने खुद का श्रेष्ठ मानते हुए पहले अपना नाम जोड़ लिया। फिर कलेक्टर दिलीप यादव व अन्य अधिकारियों का नाम लिखते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश शासन राजपत्र से जारी प्राधिकार के मुताबिक, पहले में राष्ट्रपति, दूसरे में उप-राष्ट्रपति, तीसरे में प्रधानमंत्री, चौथे में मध्यप्रदेश राज्यपाल फिर 8वें में मुख्यमंत्री, 24वें में संसद सदस्य होते हुए 34वें नंबर में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ब्रिगेडियर सहित अन्य अधिकारी तो वहीं 35वें नंबर में पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य। लेकिन इन तमाम नियम को पालन शायद अब कागजों तक सीमित रह गया है। यही वजह है कि जब विजयादशमी के अवसर पर जब खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, कलेक्टर दिलीप यादव, जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत सहित अन्य अधिकारी और नेता मौजूद रहे। फिर भी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने प्रोटोकॉल की चिंता किए बिना ही उन्होंने कलेक्टर के पहले ही अपना नाम जोड़ लिया है।
विज्ञापन




विजयादशमी में शस्त्र-पूजन का था आयोजन
प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक के पूर्व 24 सितंबर को मंत्रियों को कहा था कि इस विजयादशमी (दशहरा) पर्व में सभी अपने प्रभार वाले जिले में रहकर शस्त्र पूजन करेंगे। हालांकि, कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह के पास कटनी के अलावा बालाघाट का भी प्रभार था। इसलिए सांसद विष्णुदत्त शर्मा कटनी की शस्त्र-पूजन में शामिल हुए थे, जिन्होंने झिंझरी स्थित पुलिस लाइन कार्यालय परिसर में पहुंचकर माता काली की पूजा अर्चना करते हुए कद्दू की बलि देकर कार्यक्रम का समापन किया था। इसकी फोटो कलेक्टर और एसपी दोनों ही अधिकारियों ने अपने अपने X हैंडल में पोस्ट की थी। इसी दौरान एसपी की पोस्ट में प्रोटोकॉल के नियमों का उल्लंघन दिखा है। फिलहाल, देखना यह है लंबे वक्त से टूट रहा प्रोटोकॉल का पालन कब पुनः होना शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed