{"_id":"673adce9e8afccdd0d0ddd29","slug":"mp-news-bloodthirsty-neighbors-attacked-with-sticks-and-sticks-when-the-video-of-the-fight-went-viral-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News : खून के प्यासे बने पड़ोसियों में चले लाठी-डंडे, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस बोली-करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News : खून के प्यासे बने पड़ोसियों में चले लाठी-डंडे, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस बोली-करेंगे जांच
Mon, 18 Nov 2024 11:51 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:51 AM IST
सार
कटनी में पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुना के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद लाठी-डंडों से मारपीट और महिलाओं द्वारा झाड़ू से हमले तक पहुंच गया।
विज्ञापन
कटनी में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले के नई बस्ती इलाके में पड़ोसियों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दो परिवारों के बीच लाठी-डंडों और झाड़ू से हमला करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां रजक परिवार और उनके पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद लाठी-डंडों से मारपीट और महिलाओं द्वारा झाड़ू से हमले तक पहुंच गया।
वीडियो में एक व्यक्ति, जिसका नाम श्याम बताया जा रहा है, एक महिला पर लाठी से हमला करता नजर आता है, जबकि उस समय एक दूसरा व्यक्ति बीच-बचाव करने की कोशिश करता है। इसी दौरान, दूसरे पक्ष की महिलाएं भी मौके का फायदा उठाकर झाड़ू से हमलावर हो जाती हैं।
हालांकि, इस घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखा गया है, लेकिन किसी भी पक्ष ने इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि अगर कोई शिकायत मिलती है तो मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, घटना के वीडियो के आधार पर वे मामले की गंभीरता को समझ रहे हैं और यदि आवश्यक हुआ तो कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पड़ोसियों के बीच इस विवाद की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।