फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   MP Minister Inder Singh Parmar said - One lakh recruitment fixed in education department

MP News: मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- शिक्षा विभाग में एक लाख भर्ती तय, इस जिले शुरू करेंगे माइनिंग कोर्स

Fri, 25 Oct 2024 11:29 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 25 Oct 2024 11:29 AM IST
सार

मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार लगातार स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा स्तर तक भर्ती कर रही है। हमारी सरकार ने अतिथि शिक्षकों को बढ़ावा देते हुए 25 प्रतिशत आरक्षण भी दिया है।

विज्ञापन
MP Minister Inder Singh Parmar said - One lakh recruitment fixed in education department
मंत्री इंदर सिंह परमार कटनी पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार कटनी पहुंचे, जहां बीजेपी नेताओं ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। इस दौरान मंत्री इंदर सिंह परमार ने मीडिया से बातचीत में कई बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार लगातार स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा स्तर तक भर्ती कर रही है। हाल ही में सरकार ने 1 लाख शिक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया है, जिसकी परीक्षा, इंटरव्यू सहित अन्य प्रक्रियाएं जारी हैं। हमारी सरकार ने अतिथि शिक्षकों को बढ़ावा देते हुए 25 प्रतिशत आरक्षण भी दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार भोपाल से वंदे भारत ट्रेन से कटनी पहुंचे। वहां बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, विधायक संदीप जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह, बीजेपी पदाधिकारी सुनील उपाध्याय सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इन नेताओं ने मंत्री परमार के साथ कटनी को विकसित करने में आ रही बाधाओं पर चर्चा की। इस पर मंत्री परमार ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए बेहतर कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन


बता दें कि कटनी खनिज संपदा से घिरा हुआ जिला है, जहां रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए माइनिंग कोर्स शुरू करने के लिए तत्कालीन कलेक्टर अवि प्रसाद ने भोपाल पत्राचार किया था। लेकिन, अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जब अमर उजाला की टीम ने इस विषय को उठाया, तो मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हम लगातार क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार नए विषयों को शामिल कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर वित्त (फाइनेंस) के विषय चालू किए गए हैं और कुछ स्थानों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शुरू किया जा रहा है। माइनिंग कोर्स भी जल्द शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed