Katni Crime News: समोसे के लिए पथराव, गर्भवती को लात मारी, पति को पीटा, गाड़ी में आग भी लगाई; जानें मामला
कटनी में दो समोसों के लिए बवाल हो गया। गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी गई, उसके पति को जमकर पीटा गया। इसके बाद पथराव हो गया और एक गाड़ी में आग लगा दी गई।
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में दो समोसे के लिए दो पक्षों में विवाद के पथराव हो गया। रेत कंपनी के कर्मचारियों ने गर्भवती और उसके पति को पीटा। विरोध में ग्रामीणों ने की एक गाड़ी को आग लगा दी। बवाल में रेत कंपनी के कर्मचारी और महिला को चोट आई है। कटनी के एएसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि रेत कंपनी के 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पथराव में शामिल डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामीणों कर पहचान कर उनके खिलाफ बलवे का मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना रविवार शाम की बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बसाड़ी की है। चपना-डिडोंरी गांव निवासी सुमित्रा पटेल अपने पति के साथ कटनी शहर जा रही थीं। इस दौरान उनके बच्चे ने समोसे खाने की जिद की तो सुमित्रा एक दुकान पर समोसे लेने पहुंची, लेकिन वहां रखे समोसे रेत कंपनी के कर्मिचारियों ने पहले से ही अपने लिए ले रखे थे। महिला ने दुकानदार से समोसे देने के लिए कहा तो पहले तो उसने मना कर दिया लेकिन, बच्चे को देखकर बाद में उसने दो समोसे दे दिए। यहीं से विवाद शुरू हो गया।
अपने हिस्से के समोसे जाते देख रेत कंपनी के कर्मियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो एक व्यक्ति ने उसके पेट में लात मार दी, जबकि वह छह महीने की गर्भवती थी। दर्द से तड़पते हुए महिला वहीं जमीन पर बैठ गई। इसके बाद महिला के पति और रेत कंपनी के कर्मचारियों में झड़प करने लगा। रेत कंपनी के कर्मचारी अधिक होने के कारण उन्होंने महिला के पति के साथ भी मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को बचाने के लिए पथराव कर दिया। ग्रामीणों ने रेत कंपनी की बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी। काफी देर चली इस हिंसक झड़प में कई लोगों को चोटें आईं हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए।
कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि महिला और रेत कंपनी के कर्मियों के बीच हुए विवाद की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। घटना में दोनों पक्षों ने पथराव किया है, ग्रामीणों ने रेत कंपनी की एक गाड़ी जला दी। एएसपी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पथराव में शामिल ग्रामीणों को भी चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
