फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni News: Mother gives birth to a child in a moving bus, both mother and child are healthy

Katni News: चलती बस में प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Fri, 04 Oct 2024 02:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 02:22 PM IST
सार

कटनी में चलती बस में डिलीवरी होने का मामला सामने आया है। सोनोग्राफी के लिए गई गर्भवती को रास्ते में अचानक दर्द शुरू हुआ और उसने बस में बच्चे को जन्म दे दिया। दोनों की हालत ठीक है। 

विज्ञापन
Katni News: Mother gives birth to a child in a moving bus, both mother and child are healthy
कटनी में बस में डिलीवरी के बाद महिला और बच्चे को संभालती नर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटनी जिले में एक प्रसूता महिला ने चलती बस में बच्चे को जन्म दिया है। बस चालक ने भी हिम्मत दिखाते हुए बस को सीधा अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत ठीक है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र का बताया गया, जहां खिरवा नंबर 2 के ग्राम चरी निवासी गणेश सिंह अपनी पत्नी द्रौपदी सिंह की सोनोग्राफी करवाने कटनी आए हुए थे तभी गांव लौटते वक्त एमके ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 21 पी 0168 में प्रसूता द्रौपदी को जोर का दर्द होने लगा और विजयराघवगढ़ पहुंचते वक्त ही स्वास्थ्य केंद्र के गेट के सामने महिला ने बस के अंदर बच्चे को जन्म दे दिया। पति गणेश सिंह के आग्रह करने पर चालक ने बस हॉस्पिटल के मेन गेट तक ले जाकर खड़ी कर दी थी। इसके बाद ड्यूटी में मौजूद नर्स और आशा कार्यकर्ताओं ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला है। 
विज्ञापन


बीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि एक महिला को कटनी से कैमोर जाते वक्त ही बस में प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने बस के भीतर ही एक बच्चे का जन्म दिया था। हॉस्पिटल में पदस्थ नर्स और स्थानीय आशा कार्यकर्ताओं ने तुरंत ही पहुंचकर जच्चा-बच्चा को सुरक्षित उतारते हुए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। फिलहाल मां द्रौपदी सिंह और उसका बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं जिनको स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed