फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni News: Last rites of martyr soldier Pradeep Patel will be performed in his village Hardua Kalan

Katni News: कल जबलपुर पहुंचे शहीद जवान प्रदीप पटेल का पार्थिव देह, गांव हरदुआ कलां में होगा अंतिम संस्कार

Fri, 06 Sep 2024 10:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 06 Sep 2024 10:47 PM IST
सार

सिक्किम में हुए सड़क हादसे में भारतीय सेना के 4 जवानों ने शहादत दी, जिनमें मध्य प्रदेश के कटनी निवासी प्रदीप पटेल भी शामिल हैं। विधायक संजय पाठक ने प्रदीप पटेल की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए लोगों से उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
Katni News: Last rites of martyr soldier Pradeep Patel will be performed in his village Hardua Kalan
शोक में डूबे परिवार के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिक्किम में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में चार सेना के जवानों की मौत हो गई थी। इस घटना में एमपी के कटनी निवासी प्रदीप पटेल भी शामिल हैं। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। स्थानीय विधायक संजय पाठक ने संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों से शहीद प्रदीप पटेल के अंतिम यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरदुआ-कलां निवासी प्रदीप पटेल चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। तब से वो देश की सेवा में निरंतर लगे थे। गुरुवार के दिन भारत-चीन बॉर्डर के नार्थ सिक्किम इलाके के सिल्क रूट में जाते वक्त पाकयोंग जिले में सेना का वाहन 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें तीन सेना के अन्य जवान के साथ कटनी के प्रदीप पटेल ने अपनी जान गवां दी थी। जिसके बाद पुलिस और सेना के लोगों ने मिलकर सभी वीर सपूतों के शवों को बाहर निकालते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल के बिनागुड़ी ले जाया गया, जहां पूरे प्रोटोकॉल के साथ गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जवान प्रदीप पटेल को लेकर विधायक संजय पाठक ने अपनी संवेदना वक्त करते हुए मीडिया से बताया कि कल हमारे सेना के वीर सपूत प्रदीप पटेल का पार्थिव शरीर पश्चिम बंगाल से एयर-लिफ्ट करते हुए जबलपुर डोमान एयरपोर्ट लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल 2 बजे करीब सैनिक प्रदीप पटेल का पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ हरदुआ कलां ग्राम पहुंचेगा। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा, प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह सहित कई राजनेता और स्थानीय प्रशासन मौजूद रहेंगे। इस दौरान विधायक संजय पाठक ने पूरे कटनी और प्रदेशवासियों से प्रदीप पटेल की अंतिम यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed