फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni News: DFO said that it is our responsibility to preserve wildlife

Katni News: बच्चों ने चित्रकारी से सीखा वनों का महत्व, डीएफओ बोले- वन्यजीवों को संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी

Fri, 04 Oct 2024 05:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 04 Oct 2024 05:38 PM IST
सार

वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने के लिए कटनी वन विभाग की ओर से वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह चलाया गया। इसमें बच्चों को डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाने के साथ-साथ चित्रकारी और वन विभाग से जुड़े निबंध लिखवाए गए हैं।

विज्ञापन
Katni News: DFO said that it is our responsibility to preserve wildlife
बच्चों को किया गया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी वन विभाग द्वारा बच्चों को फॉरेस्ट और उनमें निवास करने वाले वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने के लिए वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। इसमें बच्चों को डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाने के साथ-साथ चित्रकारी और वन विभाग से जुड़े निबंध लिखवाए गए हैं।
विज्ञापन


कटनी वन मंडल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि पेड़ों की तेजी कटाई और वन्यजीवों का शिकार की घटनाएं रोकने के लिए सिर्फ वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, इसे हर किसी को समझना होगा। वन मावन जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए हम लोगों को जागरूक करने के लिए वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह अभियान चला रहे हैं। यह कार्यक्रम एक से सात अक्तूबर तक चलाया जाएगा। चूंकि बच्चे हमारा भविष्य हैं, उन्हें भी पर्यावरण और फॉरेस्ट से जोड़ना जरूरी है। इसकी शुरुआत करते हुए चित्रकारी और निबंध लिखाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विजेता हुई 11वीं का छात्रा ने बताया कि आज हमें जंगल और वन्यजीव से जुड़ी जानकारी मिली है। फॉरेस्ट से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्म देखा और कई प्रकार की चित्रकारी और निबंध लिखे हैं, जिसको लेकर हमें ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया है। लेखन प्रतियोगिता में जीते खान ने बताया कि हमने जो आज सीखा है, उसे अपने परिवार और दोस्तों से शेयर करेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक वन और वहां रहने वाले जीवो का महत्व सभी समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed