फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni News: Crane falls on a moving car, three people injured

Katni News: चलती कार पर गिरी क्रेन, दो घंटे रेस्क्यू के बाद घायलों को निकाला गया बाहर, तीन लोग घायल

Sat, 09 Nov 2024 08:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 09 Nov 2024 08:42 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देवरी फाटक पर फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण के दौरान एक क्रेन गाड़ी पर गिर गई, जिसमें कोतमा का जैन परिवार सवार था।

विज्ञापन
Katni News: Crane falls on a moving car, three people injured
कार पर गिरी क्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना रीठी थाना क्षेत्र के देवरी फाटक के पास हुई। बताया गया कोतमा का जैन परिवार तीर्थस्थल कुंडलपुर बड़े बाबा के दर्शन कर अपने लौट रहा था, तभी रास्ते में ये बड़ा सड़क हादसा हो गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


रीठी के देवरी फाटक पर फ्लाईओवर ब्रिज का कार्य चल रहा है। निर्माण में लगी क्रेन मशीन अचानक एक कार के ऊपर जा गिरी। बताया जा रहा घटना के वक्त कार में 6 लोग कार में सवार थे। हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि कार की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने गनीमत मानी कि किसी की मौत नहीं हुई। दो घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जैसे-तैसे पॉकलेन मशीन के माध्यम से क्रेन मशीन को हटाकर सभी घायलों को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




घायलों को कटनी के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कार सवार जतिन जैन ने बताया कि कुंडलपुर से लौटते वक्त हादसा हुआ। गाड़ी में 6 लोग सवार थे, जिसमें 2 महिला, 2 पुरुष और 2 बच्चे शामिल थे। तभी अचानक एक क्रेन गाड़ी के ऊपर गिर पड़ी, जिसमें तीन लोग को गंभीर चोट आई है। वहीं, घटना से पूरी गाड़ी पीछे से टूट गई है। हमने पुलिस को सूचना दी है, जो आगे कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed