{"_id":"6abfa89570f9656e8604c8e6","slug":"husband-sets-himself-on-fire-after-police-bring-his-wife-and-son-accused-of-theft-to-the-police-station-katni-news-c-1-1-noi1360-4789321-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटनी: चोरी के आरोपी मां-बेटे को थाने लाई पुलिस तो पति ने थाना परिसर में खुद को लगाई आग, जबलपुर करना पड़ा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटनी: चोरी के आरोपी मां-बेटे को थाने लाई पुलिस तो पति ने थाना परिसर में खुद को लगाई आग, जबलपुर करना पड़ा रेफर
Fri, 02 Oct 2026 08:54 PM IST
कटनी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: कटनी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 08:54 PM IST
सार
कटनी के कुठला थाना परिसर में चोरी के मामले में पत्नी और बेटे से पूछताछ से नाराज दलपत पटेल ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिस ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया। पुलिस और परिजनों के आरोपों की जांच जारी है।
विज्ञापन
एक शख्स ने थाना परिसर में खुद को लगाई आग, मचा हंगामा।
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में चोरी के मामले में पूछताछ के लिए पत्नी और बेटे को थाने लाए जाने से नाराज एक शख्स ने थाना परिसर में ही खुद को आग लगा ली। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में आग बुझाई और झुलसे दलपत पटेल को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद जिला अस्पताल में भी हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
दरअसल, पूरा मामला थाना कुठला क्षेत्र का बताया गया है। पुलिस के मुताबिक 12 सितंबर को अपराध क्रमांक 832/2026 में सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी का मामला दर्ज हुआ था। जांच के दौरान पुलिस ने मोहित पटेल और मुकेश उर्फ लाला पटेल को गिरफ्तार किया, जिन्हें जेल भेजा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी का सामान छिपाने की जगह बताई, जिसके बाद पुलिस ने कुछ सामान बरामद किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- रसिक दुलारी मौत: प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य की मौत पर बड़ा ट्विस्ट, अब पंडोखर सरकार ने पुलिस को दिया क्या ऑफर
विज्ञापन
डीएसपी अनिमेष द्विवेदी के मुताबिक, पूछताछ में मोहित ने बताया कि चोरी का कुछ सामान उसने अपनी मां को दिया था। महिला ने इनमें से कुछ सामान सराफा बाजार में संजय सोनी नाम के सुनार को बेचने की बात सामने आई। पुलिस सराफा बाजार पहुंची तो महिला के वहां आने की पुष्टि हुई। पूछताछ में महिला ने सोने की अंगूठी अपने पास होने की बात कही और उसे पुलिस को देने का भरोसा दिलाया। इसी दौरान महिला अपने पति दलपत पटेल को लगातार फोन कर रही थी।
पुलिस का दावा है कि चोरी का सामान बरामद होने से रोकने और बेटे को बचाने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से दलपत पटेल ऑटो से थाना परिसर पहुंचा और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस महिला और बच्ची को बार-बार फोन कर थाने बुला रही थी और परेशान किया जा रहा था। परिजनों के आरोपों को पुलिस ने जांच का विषय बताया है। फिलहाल मामले में पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

एक शख्स ने थाना परिसर में खुद को लगाई आग, मचा हंगामा।
