फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Four of a family killed, car occupants injured in car-bike collision

कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Tue, 10 Mar 2026 09:10 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 09:10 AM IST
सार

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में रेलवे पुलिया के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। वहीं कार चालक समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Four of a family killed, car occupants injured in car-bike collision
सड़क हादसे में 4 की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बड़वारा थाना क्षेत्र में रेलवे पुलिया के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार चारों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक ही बाइक पर सवार चार लोग कटनी से उमरिया की ओर नेशनल हाईवे-78 से जा रहे थे। इसी दौरान बड़वारा की रेलवे पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए और चारों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पढे़ं:  'पांच हजार दो, काम होगा', शिकायत के बाद लोकायुक्त ने सचिव को रंगे हाथ पकड़ा; घर में चल रही थी घूसखोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान रामकिशोर सिंह, रामदास सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रभान सिंह के रूप में हुई है।

वहीं हादसे में कार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार चालक अंबिकापुर से राजगढ़ की ओर जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed