फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Corruption prevention charges added against Neha Pachisia; bail plea hearing now scheduled for the 29th.

कटनी जमीन सौदा मामला: नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत पर फैसला 29 अगस्त को, तीन घंटे चली बहस; SIT की जांच तेज

Tue, 25 Aug 2026 10:27 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 10:27 PM IST
सार

कटनी जमीन सौदेबाजी मामले में तत्कालीन CSP नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत पर मंगलवार को तीन घंटे बहस हुई। अदालत ने फैसला नहीं सुनाया और अगली सुनवाई 29 अगस्त को तय की। SIT ने जांच तेज कर भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराएं भी बढ़ाईं।

विज्ञापन
Corruption prevention charges added against Neha Pachisia; bail plea hearing now scheduled for the 29th.
नेहा पच्चीसिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी के बहुचर्चित जमीन सौदेबाजी मामले में तत्कालीन CSP नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को जिला न्यायालय में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर करीब तीन घंटे तक बहस हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा। अब मामले में अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी।

विज्ञापन

मामले में अपराध क्रमांक 738/26 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें तत्कालीन CSP नेहा पच्चीसिया, उनके करीबी क्षितिज राज बारापात्रे सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए नेहा पच्चीसिया और क्षितिज राज बारापात्रे की ओर से जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी।

विज्ञापन

मंगलवार को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश लीला लोधी की अदालत में दोनों पक्षों की ओर से करीब तीन घंटे तक दलीलें रखी गईं। सुनवाई पूरी होने के बावजूद अदालत ने मंगलवार को कोई फैसला नहीं सुनाया। अब दोनों की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर 29 अगस्त को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


SIT ने तेज की जांच
मामले की जांच के लिए आईजी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर की अधिकारी अंजना तिवारी को विवेचना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद SIT का गठन किया गया। जबलपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी के नेतृत्व में SIT ने न्यायालय की अनुमति के बाद हत्या के आरोपी आकाश लोधी और रमेश लोधी के बयान दर्ज किए हैं। जांच टीम अब इन बयानों का मिलान मामले में सामने आए आरोपों, उपलब्ध दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्यों से करेगी। पुलिस पूर्व में बयान दे चुके कुछ गवाहों से दोबारा पूछताछ की तैयारी भी कर रही है।

पढे़ं:  कूनो में फिर गायब हुई मादा चीता निर्वा, 500 मीटर के सिग्नल ने बढ़ाई वन विभाग की चिंता; पांच टीमें उतरीं

सील कार्यालय बुधवार को खुलेगा
तत्कालीन CSP नेहा पच्चीसिया का कार्यालय पिछले पांच दिनों से सीलबंद है। SIT की मौजूदगी में इसे बुधवार को खोला जाएगा। जांच टीम कार्यालय में रखी फाइलों, रजिस्टरों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच करेगी। टीम यह पता लगाएगी कि हत्या के मामले या कथित जमीन सौदे से संबंधित कोई पत्राचार या विभागीय रिकॉर्ड कार्यालय में मौजूद है या नहीं। संदिग्ध सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर विवेचना में शामिल किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में CCTV फुटेज को महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। SIT संबंधित स्थानों और कार्यालयों के फुटेज जुटाकर संदिग्धों की आवाजाही और मुलाकातों की जानकारी खंगाल रही है। इन फुटेज को गवाहों के बयानों से मिलाकर घटनाक्रम की टाइमलाइन तैयार की जाएगी।

जमीन सौदे के दस्तावेजों की जांच
SIT जमीन सौदे से जुड़े नामांतरण रिकॉर्ड, रजिस्ट्री, भुगतान के तरीके और संबंधित पक्षों के दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जमीन का सौदा किन परिस्थितियों में तय हुआ, रकम का लेन-देन किस माध्यम से हुआ और इसमें किन लोगों की भूमिका रही।



जांच में बढ़ाई गईं भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराएं
कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि विवेचना के दौरान रिपोर्ट, तथ्यों और बयानों का अध्ययन किया गया। इसके आधार पर जांच अधिकारी और SIT को जो धाराएं अपराध में आकर्षित होती लगीं, उन्हें प्रकरण में शामिल किया गया है।

एसपी के मुताबिक, मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 12 और 13 भी जोड़ी गई हैं। इसके बाद जांच का दायरा जमीन सौदे के साथ कथित भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग से जुड़े पहलुओं तक बढ़ गया है। एसपी ने कहा कि SIT के सदस्य लगातार वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामले की विवेचना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed