फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   38 kg ganja seized in 2 police stations 5 accused including 2 women smugglers arrested

MP Crime: 38 किलो गांजा के साथ दो महिला तस्कर सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सभी को जेल

Sat, 07 Dec 2024 03:34 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Sat, 07 Dec 2024 03:34 PM IST
सार

एमपी की कटनी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा सप्लाई करते 2 महिला तस्कर सहित कुल 5 आरोपियों से 3 लाख 80 हजार कीमत का गांजा जब्त किया है। जिन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
38 kg ganja seized in 2 police stations 5 accused including 2 women smugglers arrested
कटनी पुलिस हिरासत में गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले में नाइट गश्त दौरान 2 थानों की पुलिस ने 38 किलो से अधिक का गांजा बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक माधवनगर पुलिस ने अमकुही की पहाड़ियों में खड़ी बुलेरो वाहन को देख उससे पूछताछ करने पहुंची तो गाड़ी ड्राइवर भागने लगा, जिसका पीछा कर युवक को पकड़ा गया और गाड़ी की जांच दौरान 2 महिला सहित 4 लोग गाड़ी में बैठे मिले तो गाड़ी की डिक्की में बोरी संदिग्ध प्रतीत हुई, जिसे खोलने पर गांजा मिला था।
विज्ञापन


पुलिस ने 4 आरोपियों को थाने में ले जाकर पूछताछ शुरू की तो पता चला चारों आरोपी बरही थाना क्षेत्र के खिरहनी ग्राम के पारधी समुदाय के लोग है। जिनका काम ही अवैध शराब, गांजा जैसे कारोबार को संचालित करना था। माधवनगर टीआई अनूप सिंह ने बताया कि गांजा तस्करी में शामिल 4 आरोपियों से 28.710 किग्रा गांजा, बुलेरो गाड़ी, 2 मोबाइल जब्त हुआ है। कुल मशरूका 13 लाख 40 हजार रुपए कीमत का आंका गया है। 
विज्ञापन


वहीं पकड़े गए आरोपी संजय पारधी, राजू पारधी, अंजलिया पारधी, राजनी पारधी निवासी खिरहनी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं ऐसी ही कार्रवाई कुठला पुलिस ने अंजाम दिया है, जहां शक्ति पारधी को अमराडांड-मंटोला रोड के पास 10 किलो गांजे से भरे बैग के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed