फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni: Sagar bridge filled with water due to one hour rain, school bus full of children submerged in water

Katni: एक घंटे की बारिश से सागर अंडरपास में भरा पानी, बच्चों से भरी स्कूल बस फंसी, लोगों ने किया रेस्क्यू

Thu, 11 Jul 2024 09:28 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 09:28 PM IST
सार

कटनी में अंडरपास में पानी भरने से मुसीबत हो गई। बच्चों से भरी स्कूल बस सागर फंस गई और बस के अंदर बैठे बच्चों की हालत खराब होती दिखाई दी। लोगों ने कंधे पर बैठाकर बच्चों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Katni: Sagar bridge filled with water due to one hour rain, school bus full of children submerged in water
कटनी में अंडरपास में भरे पानी में बस फंस गई। बच्चों को कंधे पर बैठाकर बाहर निकाला गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटनी जिले में हुई एक घंटे की तेज बारिश ने पूरे नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। इससे शहर में जगह-जगह जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक मंगल नगर, गायत्री नगर, मिशन चौक पुल मे करीब चार फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों को निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


इसी बीच एक वीडियो मिशन चौक से सामने आया, जहां बच्चों से भरी स्कूल बस  सागर अंडरपास के भीतर फंस गई और उसमें बैठे बच्चे और बुजुर्गों को निकालने में ट्रैफिक पुलिस सहित अन्य स्थानीय नागरिक आगे आए। बता दें कि नगर निगम की लापरवाही के कारण अंडरपास से जल निकासी सही से नहीं हो रही है। पानी भरने के दौरान स्कूल बस चालक ने बस को निकालने की कोशिश की, पर बस बीच में जाकर बंद पड़ गई। बस के अंदर पानी आने से बच्चे घबरा गए। बच्चों के साथ कुछ बुजुर्ग शिक्षक भी थे। वे भी मदद के लिए पुकारने लगे। इस बीच वहां तैनात एएसआई राजकुमार झारिया, विकास गर्ग, प्रवीण सिंह उन्हें निकालने पानी में होकर बस तक पहुंचे और बच्चों को कंधे पर बैठाकर पानी से निकाल। वहीं बुजुर्गों को हाथ पकड़कर रास्ता पार कराया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पानी से भरे पुल से बाहर निकलते ही स्कूल टीचर के गले लगकर रो पड़े। आगे इस तरह की घटना न हो इसलिए तत्काल ट्रैफिक पुलिस दोनों तरफ खड़े होकर लोगों को निकलने से रोक दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed