फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni: Police recovered 60 quintals of Lahan from 15 houses.

Katni: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 15 घरों से बरामद किया 60 क्विंटल लाहन, मैदान में डिब्बे सहित किया नष्ट

Mon, 27 May 2024 01:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 27 May 2024 01:42 PM IST
सार

लिस टीम ने 15 से अधिक घरों में जांच करते हुए अलग-अलग स्थानों से करीब 400 कंटेनर में रखा 60 क्विंटल लाहन जब्त किया।

विज्ञापन
Katni: Police recovered 60 quintals of Lahan from 15 houses.
लाहन को नष्ट करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की कटनी पुलिस ने एक बार फिर अवैध शराब निर्माण के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बड़ी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट किया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों पर आबकारी एक्ट 34(1)(2) के तहत एफआईआर भी दर्ज की है।

विज्ञापन


बरही थाना क्षेत्र ग्राम छिंदिया टोला में लंबे वक्त से अवैध शराब निर्माण की शिकायत मिल रही थी। इस पर विजयराघवगढ़ अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कृष्णपाल सिंह ने तड़के सुबह करीब पांच बजे अपने-अपने आधा सैकड़ा पुलिस बल के साथ दबिश देते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस ने 15 से अधिक घरों में जांच करते हुए अलग-अलग स्थानों से करीब 400 कंटेनर में रखा 60 क्विंटल लाहन जब्त किया। वहीं दो घरों में 27 हजार 600 रुपये कीमत की 69 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। इस पर कटनी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि पारधी समाज के लोग ग्राम छिंदिया टोला में अवैध शराब निर्माण कार्य में जुटे थे। सुबह करीब पांच बजे ग्राम पारधियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए दर्जनों घरों की जांच की गई। यहां 5 लाख 94 हजार रुपये कीमत का महुआ लाहन 396 डिब्बे में बंद मिला। जिसे खुले मैदान में ले जाकर लाहन सहित डिब्बे नष्ट किया गया। वहीं दो घरों से 4 कंटेनर में रखी 69 लीटर कच्ची शराब को जब्त किया गया। बरामद शराब की कीमत 27,600 रुपये बताई गई। पुलिस ने अवैध शराब निर्माण कार्य में लगी एक महिला और पुरुष के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(2) के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed