फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: Three accused arrested for committing seven thefts of gold jewellery

Katni News: सात चोरियों को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, गोल्ड लोन कंपनियों की मदद से गलाते थे गहने

Sun, 02 Jun 2024 07:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Jun 2024 07:40 PM IST
सार

आरोपियों से पूछताछ पर कई बड़े खुलासे हुए हैं, जिसमें वो सभी चोरी के जेवरात को गलाने के लिए अब गोल्ड लोन बैंकों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि पकड़े न जाएं। 

विज्ञापन
Katni News: Three accused arrested for committing seven thefts of gold jewellery
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की कटनी पुलिस ने एक बार फिर आधा दर्जन से अधिक चोरियों के मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने पूछताछ दौरान कई बड़े खुलासे किए। वहीं, कटनी पुलिस ने तीनों बदमाश से चार लाख 75 हजार 500 रुपये का मशरूका बरामद किया है।

विज्ञापन


कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि बीते कई दिनों एनकेजे थाना क्षेत्र में चोरी के मामलों में इज़ाफा हुआ है, जिसे पर अंकुश लगाने एक टीम गठित करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश जारी किए थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली की एनकेजे थाना क्षेत्र में तीन शातिर बदमाश घूम रहे हैं। सूचना थाना प्रभारी नीरज दुबे को देते हुए टीम को मौके पर रवाना किया। पुलिस ने आरोपी नितेश द्विवेदी, राहुल बैन और विकास बैन को एक बाइक के साथ दुर्गा चौक के पास पकड़ लिया। वहीं पूछताछ के लिए तीनों आरोपियों को एनकेजे थाने ले जा लाया गया, जहां तीनों आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों में मिलकर लाखों की चोरी का खुलासा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ पर कई बड़े खुलासे हुए हैं, जिसमें वो सभी चोरी के जेवरात को गलाने के लिए अब गोल्ड लोन बैंकों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि पकड़े न जाएं। पुलिस ने सुभाष चौक स्थित मुथूट फाइनेंस मणप्पुरम गोल्ड सहित एक अन्य बैंक से 2 लाख 75 हजार कीमती जेवरात रिकवर किए हैं। वहीं 70 हजार कीमती बाइक, 20.5 हजार कीमती माइक एमप्लीफायर समेत 1 लाख 10 हजार के लोहे के सरिया जब्त किया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों ही आरोपियों का मुलायजा करवाते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed