फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News Police burnt Holi of illegal liquor seized 130 liters of country liquor

Katni News: पुलिस ने जलाई अवैध शराब की होली, 130 लीटर देशी शराब जब्त कर 4,380 किलो महुआ लाहन किया नष्ट

Tue, 19 Mar 2024 06:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 06:32 PM IST
सार

कटनी पुलिस ने अवैध शराब की होली जलाई है। 130 लीटर देशी शराब जब्त कर चार हजार 380 किलो महुआ लाहन नष्ट किया।

विज्ञापन
Katni News Police burnt Holi of illegal liquor seized 130 liters of country liquor
शराब की होली जलाते हुए पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मंगलवार सुबह से ही अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सैकड़ों किलो महुआ लाहन नष्ट करने किया गया। एसडीओपी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि बरही थाना क्षेत्र के ग्राम खिरहनी में पारधी समुदाय द्वारा कच्ची शराब निर्माण करने की जानकारी लगातार मिल रही थी। जहां कार्रवाई करते हुए 28 हजार कीमत की 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई तो 232 कंटेनर (गुम्मा) में भरा 3,480 किलो महुआ लाहन नष्ट करने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


इस दौरान प्लास्टिक के गुम्मे को जलाकर अवैध शराब की होली जलाई है। पूरी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए तीन थाना प्रभारी, एक चौकी प्रभारी सहित दर्जनों पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने एक साथ पूरे गांव की घेराबंदी करते हुए अवैध शराब की तलाशी शुरू की थी। जहां से बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और महुआ लाहन जब्त किया गया था।
विज्ञापन




वहीं, इस अवैध कारोबार को संचालित करने वाले दोनों ही आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। ऐसी ही कार्रवाई रीठी और कुठला थाना क्षेत्र में हुई, जहां से पारधी बाहुल्य इलाकों के चार ग्रामों में दबिश देते हुए एक आरोपी से 60 लीटर अवैध शराब जब्त करते हुए 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया। साथ ही 30 डिब्बे में 450 किलो लाहन नष्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रकरण पर एएसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर शहरीय, स्लिमानाबाद और विजयराघवगढ़ अनुविभागीय क्षेत्रों के तीनों थानों के दर्जनभर ठिकानों पर दबिश देते हुए 130 लीटर से अधिक की कच्ची शराब जिसकी अनुमानित कीमत 80 हजार आंकी गई। वहीं, चार हजार 380 किलो महुआ लाहन नष्ट करवाते हुए नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वहीं, पूरे कार्रवाई में आरोपी निर्दोष पारधी और जिलोन पारधी सहित आठ लोगों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए सभी को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed