{"_id":"65f98cc753e00b57fd06af5e","slug":"katni-news-police-burnt-holi-of-illegal-liquor-seized-130-liters-of-country-liquor-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: पुलिस ने जलाई अवैध शराब की होली, 130 लीटर देशी शराब जब्त कर 4,380 किलो महुआ लाहन किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: पुलिस ने जलाई अवैध शराब की होली, 130 लीटर देशी शराब जब्त कर 4,380 किलो महुआ लाहन किया नष्ट
Tue, 19 Mar 2024 06:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2024 06:32 PM IST
सार
कटनी पुलिस ने अवैध शराब की होली जलाई है। 130 लीटर देशी शराब जब्त कर चार हजार 380 किलो महुआ लाहन नष्ट किया।
विज्ञापन
शराब की होली जलाते हुए पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मंगलवार सुबह से ही अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सैकड़ों किलो महुआ लाहन नष्ट करने किया गया। एसडीओपी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि बरही थाना क्षेत्र के ग्राम खिरहनी में पारधी समुदाय द्वारा कच्ची शराब निर्माण करने की जानकारी लगातार मिल रही थी। जहां कार्रवाई करते हुए 28 हजार कीमत की 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई तो 232 कंटेनर (गुम्मा) में भरा 3,480 किलो महुआ लाहन नष्ट करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इस दौरान प्लास्टिक के गुम्मे को जलाकर अवैध शराब की होली जलाई है। पूरी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए तीन थाना प्रभारी, एक चौकी प्रभारी सहित दर्जनों पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने एक साथ पूरे गांव की घेराबंदी करते हुए अवैध शराब की तलाशी शुरू की थी। जहां से बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और महुआ लाहन जब्त किया गया था।
विज्ञापन
वहीं, इस अवैध कारोबार को संचालित करने वाले दोनों ही आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। ऐसी ही कार्रवाई रीठी और कुठला थाना क्षेत्र में हुई, जहां से पारधी बाहुल्य इलाकों के चार ग्रामों में दबिश देते हुए एक आरोपी से 60 लीटर अवैध शराब जब्त करते हुए 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया। साथ ही 30 डिब्बे में 450 किलो लाहन नष्ट किया है।
विज्ञापन
पूरे प्रकरण पर एएसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर शहरीय, स्लिमानाबाद और विजयराघवगढ़ अनुविभागीय क्षेत्रों के तीनों थानों के दर्जनभर ठिकानों पर दबिश देते हुए 130 लीटर से अधिक की कच्ची शराब जिसकी अनुमानित कीमत 80 हजार आंकी गई। वहीं, चार हजार 380 किलो महुआ लाहन नष्ट करवाते हुए नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वहीं, पूरे कार्रवाई में आरोपी निर्दोष पारधी और जिलोन पारधी सहित आठ लोगों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए सभी को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
