फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: Officials grabbed land worth crores by declaring alive as dead, victim wandering to survive

Katni News: जिंदा को मृत घोषित कर अधिकारियों ने हड़पी करोड़ों की जमीन, खुद को जीवित साबित करने भटक रहा पीड़ित

Sun, 09 Jul 2023 04:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Jul 2023 04:08 PM IST
सार

कटनी की विजयराघवगढ़ विधानसभा में जिंदा व्यक्ति को मृत बताकर करोड़ों की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित आदिवासी ने मामले की शिकायत विधायक संजय पाठक से की है।

विज्ञापन
Katni News: Officials grabbed land worth crores by declaring alive as dead, victim wandering to survive
विधायक संजय पाठक से मिलने पहुंचा पीड़ित आदिवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा में जिंदा आदिवासी रतिया कोल को मृत घोषित करते हुए उसकी बेशकीमती जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। विधायक संजय पाठक ने मामला संज्ञान में आने के बाद पीड़ित आदिवासी को न्याय दिलाने की बात कही है। जानकारी के अनुसार कलहरा ग्राम निवासी रतिया कोल की बेशकीमती जमीन को हड़पने के लिए अधिकारी और कर्मचारियों ने मिलकर अजब गजब कारनामे को अंजाम दिया। पहले तो बुजुर्ग रतिया कोल को 1998 में मृत रतिया बाई के कागजात लगाकर जिंदा इंसान को मृत घोषित कर दिया, फिर उनकी 0.55 हेक्टियर जमीन को फौती साबित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, अब जिंदा इंसान खुद को जिंदा साबित करने के लिए दर-दर भटक रहा है। मामला सुनने में भले ही फिल्मी लग रहा हो लेकिन ये पूरी आप बीती विजयराघवगढ़ के रतिया कोल की है। जो अधिकारियों के चक्कर लगाकर जब थक गया तो वो स्थानीय विधायक संजय पाठक के पास जा पहुंचा। पीड़ित रतिया कोल की बात सुनकर तो एक पल के लिए विधायक पाठक भी दंग रह गए की कैसे कोई गरीब की जमीन हड़पने के लिए इस तरह की जालसाजी कर सकता है। 
विज्ञापन


रतिया कोल की करीब डेढ़ एकड़ जमीन जो मुख्यमार्ग से लगी होने के कारण उसकी वर्तमान कीमत करोड़ों में है, जिसे किसी तत्कालीन पटवारी रामलाल कोल ने अपने किसी रिश्तेदार के नाम पर चढ़ा दिया था। इसके पहले कि पीड़ित रतिया कोई आपत्ति जताता उससे पहले ही तत्कालीन तहसीलदार नेहा जैन और पटवारी ने मिलकर रतिया कोल को मृत्यु प्रमाणपत्र दिखाते हुए फौती में चढ़कर फर्जी सेझरा बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतिया कोल की बात सुनकर विधायक संजय पाठक ने प्रशासन के रूप में शामिल तत्कालीन तहसीलदार और पटवारी की भूमिका को संदिग्ध माना और पीड़ित रतिया के साथ हुए फर्जीवाड़े को खत्म करते हुए उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। विधायक संजय पाठक का कहना है कि रतिया कोल को मृत घोषित करने और उसकी जमीन को हड़पने वाले अधिकारी कर्मचारियों सहित अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाने से लेकर कड़ी कार्रवाई करने की चर्चा एसपी और कलेक्टर से करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed