{"_id":"6533c5778de6fa31660c5dd7","slug":"katni-news-highway-car-burnt-for-not-paying-goonda-tax-of-rs-5-lakh-fir-registered-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: पांच लाख रुपये गुंडा टैक्स न देने पर जलाया हाइवा गाड़ी, कर्मियों की शिकायत पर FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: पांच लाख रुपये गुंडा टैक्स न देने पर जलाया हाइवा गाड़ी, कर्मियों की शिकायत पर FIR दर्ज
Sat, 21 Oct 2023 06:05 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 21 Oct 2023 06:05 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक फिर बदमाशों ने गुंडा टैक्स की डिमांड रखी है, जिसे पूरा न होने पर आरोपियों ने कंपनी के हाइवा को आग के हवाले कर दिया। मामले की शिकायत पर कटनी पुलिस ने एफआईआर तो दर्जकर ली, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से कोसो दूर हैं।
विज्ञापन
हाइवा में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी बाइपास की सड़क निर्माण कर रही श्रीजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के हाइवा वाहन को नकुल निषाद ने आग लगा दिया, जिसकी शिकायत लेकर कुठला थाने पहुंचे पीड़ित धीरेंद्र सिंह ने बताया कि लंबे वक्त से नकुल निषाद द्वारा उनसे पांच लाख रुपये का गुंडा टैक्स (रंगदारी) की डिमांड कर रहा था।
विज्ञापन
बता दें कि गुंडा टैक्स न देने को लेकर मना करने पर आरोपी द्वारा बुरी तरह मारपीट की गई। जैसे-तैसे वह अपनी जान बचाकर भाग निकला, जिसके बाद वाहन चालक ने बताया कि मंटोला मुरूम खदान में नकुल निषाद ने हाइवा वाहन पर आग लगा दिया गया।
विज्ञापन
श्रीजी कंस्ट्रक्शन के कर्मियों की शिकायत पर कुठला पुलिस ने आरोपी पर धारा-327, 435 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपी पुलिस की पकड़ से काफी दूर हैं, जिसकी कुठला पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
