फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News GST team raids four locations of two pan masala firms

Katni News: दो पान मसाला फर्म के चार ठिकानों पर GST टीम की दबिश, 22 से अधिक अधिकारियों की टीम जांच में जुटी

Sat, 13 Apr 2024 10:43 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 13 Apr 2024 10:43 AM IST
सार

दो पान मसाला फर्म के चार ठिकानों पर जीएसटी टीम ने दबिश दी है। 22 से अधिक अधिकारियों की टीम जांच में जुटी हुई है। टैक्स चोरी का मामला बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Katni News GST team raids four locations of two pan masala firms
जीएसटी अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में स्टेट जीएसटी टीम ने पान मसाला कारोबारियों की दो बड़ी फर्म में दबिश देते हुए कर अपवंचन से जुड़ी जांच शुरू की है। जानकारी के मुताबिक, इंदौर मुख्यालय के निर्देशन पर कटनी और जबलपुर के 22 से अधिक जीएसटी अधिकारियों की टीम ऑफिस, गोदाम व घर सहित चार ठिकानों में छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है। जहां आय-व्यय से जुड़े कागजात की छानबीन जारी है।

विज्ञापन


जीएसटी अधिकारी के मुताबिक, पान मसाला और सुपाड़ी की फर्म गिरिराज सेल्स पर जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद खटीक के नेतृत्व में छह अधिकारी-कर्मचारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं। वहीं, विश्वकर्मा पार्क स्थित एएस ग्रुप के संचालक पंकज आहूजा के ऑफिस, गोदाम सहित घर में भी अगल-अगल टीम जांच के लिए पहुंची है।
विज्ञापन


बता दें, पंकज आहूजा जिले के बड़े व्यापारियों में गिने जाते हैं, जिनका पान-मसाला, सीमेंट सहित अन्य कारोबार कटनी, जबलपुर, अनूपपुर जैसे अन्य जिलों में फैला हुआ है। इनके ऊपर लंबे वक्त से लेन-देन को लेकर निगरानी रखी जा रही थी। जैसे ही टीम को मुख्यालय कार्यालय से निर्देश जारी हुए तो चार टीम एक साथ कारोबारी कपिल सीरवाने की फर्म गिरिराज सेल्स और पंकज आहूजा की फर्म एएस ग्रुप रीयलीनफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के चारों ठिकानों पर 1.45 बजे के करीब एक साथ पहुंचकर टैक्स चोरी की आशंका पर स्टॉक मिलान, आय-व्यय से जुड़े कागजातों को खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल, पूरी कार्रवाई करीब तीन दिन चलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके बाद ही पूरा मामला खुलकर सामने आ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed