{"_id":"65130237d69f5e26930408c3","slug":"katni-news-gst-raid-in-shops-and-warehouses-of-three-firms-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: तीन फर्मों की दुकाने और गोदामों में GST का छापा, 25 सदस्यीय टीम कागजातों की कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: तीन फर्मों की दुकाने और गोदामों में GST का छापा, 25 सदस्यीय टीम कागजातों की कर रही जांच
Tue, 26 Sep 2023 09:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 26 Sep 2023 09:39 PM IST
सार
मध्यप्रदेश की राज्य जीएसटी टीम ने बर्तन भंडार से संबंधित तीन प्रमुख फर्मों पर दबिश देकर लेन-देन से संबंधित कागजातों की जब्ती बनाते हुए मिलान शुरू कर दी है। टीम में शामिल कटनी-जबलपुर के राज्यकर अधिकारी और कर्मचारी मंगलवार शाम दबिश देते हुए लगातार जांच जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
दुकाने और गोदामों में GST का छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी में तीन बर्तन संबंधित फर्मों पर इंदौर आयुक्त के निर्देशन के बाद कटनी-जबलपुर की 25 सदस्यीय टीम और तीन राज्यकर अधिकारियों के नेतृत्व में दबिश देते हुए क्रय-विक्रय से जुड़े सभी कागजातों की जांच शुरू कर दी है। आजाद चौक की शिवम बर्तन भंडार, नदीपार स्थित न्यू कृष्णा मेटल इंडस्ट्रीज, गर्ग चौराहे पर लक्ष्मी स्टील की फर्म और लमतरा की शक्ति मेटल इंडस्ट्रीज पर एक साथ दबिश दी है। बताया जा रहा है जांच दल में कटनी और जबलपुर के 25 सदस्यीय अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं, जो अलग-अलग फर्मों के दस्तावेजों का मिलान करना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
राज्य कर अधिकारी रवींद्र सनोडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर आयुक्त के निर्देशन पर जिले के अलग-अलग तीन फर्मों की दुकान और गोदामों पर धारा-67 के तहत जांच शुरू की गई। इस दौरान कार्रवाई में शामिल अधिकारी और कर्मचारियों ने खरीद बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो पूरा मामला टैक्स चोरी से जुड़ा है, जिस पर लंबे वक्त से नजर रखने के बाद जीएसटी टीम एक साथ सभी फर्मों में पहुंचकर दस्ताजेव की जांच कर रही है। हालांकि, प्राथमिक तौर पर अधिकारियों ने कुछ भी कहने से बचते नजर आए हैं। वहीं, अंदाजा लगाया जा रहा है पूरी कार्रवाई करीब दो दिन चलने वाली है, जिसके बाद ही गड़बड़ घोटाले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
