{"_id":"6539c345ed87d4bf370a9b03","slug":"katni-news-fire-broke-out-in-a-moving-trolley-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: चलते ट्राले में लगी आग, लाखों का माल जलकर ख़ाक, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: चलते ट्राले में लगी आग, लाखों का माल जलकर ख़ाक, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
Thu, 26 Oct 2023 10:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:35 AM IST
सार
Katni News: कटनी नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक ट्राले में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। ट्राले में बच्चों के कपड़े रखे थे, जो आग में जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन
ट्राला जिसमें आग लगी थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिले के नेशनल हाईवे मार्ग पर एक चलते ट्राला वाहन में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते धूं धूंकर जलने लगाने लगा। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे निवार चौकी प्रभारी ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी और एक-एक करके पहुंची तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
बता दें, बच्चों के कपड़ों से लोड ट्राला कलकत्ता से अहमदाबाद की ओर जा रहा था, तभी गाड़ी नंबर एनएल 01 एई 6496 में अचानक बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने के चलते वायर में आग लग गई, जो धीरे धीरे गाड़ी के कैबिन से होते हुए चक्के तक पहुंच गई। जैसे तैसे गाड़ी चालक ने अपनी जान बचाई और ट्राला को किनारे खड़े कर कूद गया और हादसे की जानकारी डायल 100 को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे निवार चौकी प्रभारी जी पी विश्वकर्मा और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर घायल ड्राइवर को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। वहीं, निवार चौकी ने बताया कि नेशनल हाईवे क्रमांक 30 में पंक्षी ढाबे के पास एक ट्राले में आग लगने की जानकारी मिली थी, जहां पहुंचकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के माध्यम से आग पर काबू पाया है जिसमें रखे कपड़े कुछ जल गए तो कुछ को सुरक्षित निकलवाया है।