फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News FIR registered on paddy case worth seven crores

Katni News: सात करोड़ के धान मामले पर FIR दर्ज, पुलिस ने कहा- चोरी हुआ या नष्ट किया गया, जांच में आएगा सामने

Sat, 16 Dec 2023 07:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 16 Dec 2023 07:05 PM IST
सार

Katni News: कटनी जिले में सात करोड़ के धान मामले पर एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं, पुलिस ने कहा कि धान चोरी किया गया है या नष्ट हुआ है। यह बातें जांच के बाद सामने आएंगी।

विज्ञापन
Katni News FIR registered on paddy case worth seven crores
सात करोड़ के धान मामले पर FIR दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में एक बार फिर कटनी का नाम सुर्खियों में आ गया है। इसकी वजह ओपन वेयर हाउस में रखी करोड़ों की धान है, जिसे खुर्द-बुर्द करने के मामले पर अधिकारियों ने अहमदाबाद की नामी कंपनी गो-ग्रीन के सीईओ सहित अन्य तीन लोगों के विरूद्ध बड़वारा थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन


बता दें, पूरा मामला साल 2021 से जुड़ा है। जहां ओपन वेयर हाउस में शासकीय तौर पर उपार्जन केन्द्रों पर धान खरीदकर उसे ओपन कैंप में संरक्षित-सुरक्षित करने के साथ ही उसकी देखरेख की जिम्मेदारी एमएस गो-ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद कंपनी को सौंपी गई। हालांकि, यहां से धान चोरी और देख-रेख में लापरवाही की शिकायतें भी होना जल्द शुरू हो गई थी, जिसकी बीच-बीच में जांच के लिए स्थानीय सहित भोपाल स्तर के अधिकारियों का दौरा लगता रहा। लेकिन महकमे में उस वक्त हड़कंप मचा, जब केंद्र और प्रदेश को राजधानी से आई टीम ने जांच में धान के खुर्द-बुर्द करने की बात अपने जांच में दर्शा डाली और मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन कटनी के जिला प्रबंधक योगेंद्र सिंह सेंगर से गो-ग्रीन कंपनी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कटनी के रीठी, बहोरीबंद और बरही सहित मझगवां में बने ओपन कैप में करीब 35 करोड़ से अधिक की धान खराब और गायब हुई है, जिस पर अधिकारियों ने बड़वारा थाने पहुंच एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई शुरू की। पूरे मामले पर थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि एक लिखित शिकायत पत्र थाने में दिया था। उसके आधार पर मेसर्स गो-ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही समाने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके चलते बड़वारा थानांतर्गत स्थित मझगवां ओपन कैप में रखी लगभग सात करोड़ रुपये की कीमती 2,706 मीट्रिक टन धान पूरी तरह खुर्द-बुर्द हो गई। प्रकरण की जांच के उपरांत तय होगा की धान चोरी की गई या खराब हुई है। लेकिन शिकायत के आधार पर एमएस गो-ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीईओ संतोष साहू, स्टेट हेड सौरभ मालवीय, कंपनी एडवाइजर अखिलेश बिसेन सहित ओपन कैप के सुपर वाइजर संजू रजक के विरूद्ध धारा-409, 427, 120बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed