फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News Bulldozer ran at the house of four accused of robbery and murder

Katni News: डकैती और हत्या में शामिल चार आरोपियों के घर चला बुलडोजर, संयुक्त टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम

Thu, 13 Jul 2023 10:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Jul 2023 10:30 PM IST
सार

Katni News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में डकैती और हत्या में शामिल चार आरोपियों के घर बुलडोजर चला है। संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Katni News Bulldozer ran at the house of four accused of robbery and murder
आरोपियों के घर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने निषाद गैंग के चार सदस्यों के घरों पर मामा का बुलडोजर चलाया है। आरोपियों में शामिल रवि निषाद, आशीष निषाद, बड़ा साहिल और छोटा साहिल निषाद द्वारा हाल-फिलहाल में शेयर बाजार ब्रोकर मनीष शर्मा के घर में घुसकर डकैती और हत्या जैसी घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


इस पर पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए डकैती में गया लाखों सोना भी बरामद किया है। लेकिन उसकी जांच अभी भी जारी है। इसी बीच जिला प्रशासन ने इनके घरों को चिन्हित करते हुए अवैध निर्माण का नोटिस जारी किया था। समय रहते जवाब नहीं मिलने पर नगर निगम, राजस्व अमला सहित स्थानीय पुलिस ने मिलकर चारो बदमाशों के घरों पर बुलडोजर चलाते हुए पूरे घर को नेस्तनाबूत कर दिया।
विज्ञापन


पूरे मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली टीआई अजय सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन का सुरक्षा के लिए सहयोग मांगा था। इस पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पहुंचकर चार घरों पर बुलडोजर चलाए हैं। चारो अतिक्रमणकारियों का अपराधिक रिकॉर्ड मौजूद है। फिलहाल, जिला प्रशासन की कार्रवाई को आमजन ने सराहा है। देखना ये है मामा का बुल्डोजर अपराध को रोकने में कितना कारगार साबित हो पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed